Tag: राहुल गांधी
PM मोदी ने लोकसभा में आरके लक्ष्मण के कार्टून का जिक्र कर पूर्व पीएम राजीव गांधी पर कसा तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लोकसभा में एक पुराने कार्टून का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम राजीव गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक पीएम थे, जो लगातार 21वीं सदी की बात करते थे, उस वक्त आरके लक्ष्मण ने एक बेहद दिलचस्प कार्टून बनाया था. वो कार्टून उस वक्त तो मजेदार था, लेकिन बाद में सच हो गया. कार्टून काफी दिलचस्प था. इसमें पायलट के साथ एक हवाई जहाज दिखाया गया. अब, उन्होंने पायलट क्यों चुना, मुझे नहीं पता. ... Read more
क्या आपने देखा राहुल गांधी का मार्शल आर्ट वाला VIDEO? जल्द ही आ रही है उनकी एक और यात्रा
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मार्शल आर्ट सेशल (Martial Arts Sessions) में हिस्सा लेते अपना एक वीडियो साझा किया है. इस बारे में उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनकी इस साल आयोजित भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान का है. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही “भारत डोजो यात्रा” (Bharat Dojo Yatra) आ रही है. डोजो मुख्य तौर पर मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण हॉल या स्कूल को बताता है. राहुन गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों किलोमीटर की ... Read more
Analysis : PM मोदी के मिशन-370 में मदद करेंगे आदिवासी? आखिर कांग्रेस से क्यों खिसका ये वोट बैंक
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर पक्ष और विपक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राहुल गांधी दोनों ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी बस्तर तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिवनी में थे. कई राज्यों में आदिवासी वोट चुनाव परिणामों पर बड़ा प्रभाव डालते हैं. आजादी के बाद से ही आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का एकाधिकार रहा था. लेकिन पिछले दस साल में बीजेपी ने कांग्रेस से आदिवासी वोटों को अपने पाले में डालने में सफलता प्राप्त की है. आइए समझने की कोशिश करते ... Read more
राहुल गांधी 22 जनवरी को वैष्णव संत शंकरदेव के जन्मस्थान पर जायेंगे : कांग्रेस
बिश्वनाथ (असम): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अयोध्या में रामलला विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बोर्दोवा थान का दौरा करने से बचने की असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के परामर्श पर कांग्रेस ने रविवार को जोर देकर कहा कि गांधी की यात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि गांधी अपनी पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार असम के नागांव जिले में बोर्दोवा थान का दौरा करेंगे. उन्होंने आग्रह किया कि ‘इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए’. यह ... Read more
राजस्थान चुनाव : प्रियंका गांधी पर वर्जित अवधि में प्रचार का आरोप, बीजेपी ने की शिकायत
बीजेपी ने चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में प्रियंका गांधी की एक्स पर की गई पोस्ट की लिंक भी लगाई है. उस पोस्ट में प्रियंका गांधी ने कहा है कि, ‘राजस्थान के मेरे प्यारे भाइयों-बहनो! आपका एक-एक वोट सुंदर भविष्य के लिए, अधिकार के लिए, कांग्रेस की गारंटी के लिए.’ प्रियंका ने पोस्ट में आग लिखा है कि, ’50 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, महिला मुखिया – 10 हजार सालाना, गैस सिलेंडर 400 रुपये में, पुरानी पेंशन की कानूनी गारंटी, 10 लाख नए रोजगार, आवास का अधिकार, दो रुपये प्रति किलोग्राम गोबर खरीद, किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य, बिना ... Read more
गुजरात में बीजेपी की सरकार पूरी तरह विफल हुई : कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया
राहुल गांधी की रैलियों से गुजरात में कांग्रेस को कितनी मदद मिलेगी? इस सवाल पर अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि, राहुल गांधी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, इससे पहले हमारा बहुत सा होमवर्क हो चुका था. यह गुजरात का चुनाव है, दिल्ली या केंद्र सरकार का लोकसभा चुनाव नहीं है. यह स्थानीय स्तर पर लड़ा जाने वाला चुनाव है. लोगों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नाराजगी है. ये चार मुद्दे आज जनता के सामने हैं. गुजरात में आज जो भाजपा की सरकार है, वह 100 पर्सेंट फेल हुई है. इसी ... Read more
राहुल गांधी ने ‘भारत यात्रियों’ के साथ मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट का रखा मौन
तेलंगाना राज्य कांग्रेस इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है. शादनगर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शादनगर में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुआ. ... Read more
VIDEO : …जब राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़, पीछे-पीछे दौड़ने लगे सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग
यात्रा कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जडचर्ला: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे. राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह जडचर्ला से पदयात्रा शुरू की और उनके 22 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है. तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ... Read more
भारत जोड़ो यात्रा में नाबालिग बच्चों का हो रहा इस्तेमाल? कांग्रेस ने कहा- ये आरोप बेहद बचकाना
कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग को अवगत कराया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधित्व कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया गया. इस यात्रा के दौरान बच्चों को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया. इसके साथ ही कांग्रेस ने राष्ट्रीय बाल अधिकार निकाय (NCPCR) की शिकायत को “बेबुनियाद” और निराधार बताया है. कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ जवाबी शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ दल और उसके पदाधिकारी “बच्चों का गलत और विकृत तरीके से उपयोग कर रहे हैं”. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की शिकायत पर चुनाव आयोग के नोटिस ... Read more
‘कांग्रेस से अपना घर नहीं संभल रहा’, राजस्थान में जारी उठापटक पर अरविंद केजरीवाल ने कहा
नई दिल्ली: राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें राजनीति आती नहीं हैं. जनता के लिए काम करते हैं. स्कूल-अस्पताल बनाते हैं. वही चीजें हैं जो जनता को चाहिए, जनता को तोड़फोड़ की राजनीति पसन्द नहीं आती है. हम काम की राजनीति करते हैं, इसलिए पहले दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई, अब गुजरात मे जनता कह रही है कि वहां भी AAP की सरकार बनेगी. वे (कांग्रेस) अपना घर नहीं संभाल रहे हैं, दोनों ही पार्टियां जोड़ तोड़ करती है. वे ये कहते रहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त देना बंद ... Read more