Tag: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

गुजरात के इस गांव में 1983 के बाद से पार्टियों के प्रचार पर है बैन, वोटिंग को लेकर सख्त नियम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं, लेकिन राजकोट जिले में एक ऐसा गांव हैं जहां राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार पर रोक है. राज समाधियाला गांव के लोगों ने राजनीतिक दलों के गांव में प्रवेश और प्रचार पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें समाधियाला गांव में अगर कोई मतदान नहीं करता है तो उस पर  51रुपए का जुर्माना है. यह गांव अपने नियम-कायदों के लिए आदर्श गांव का तमगा हासिल कर चुका है. गांव के सरपंच बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियां गांव में आएगी तो जातिवाद होगा. इसलिए साल 1983 से ही यहां राजनीतक पार्टियों के आने पर ... Read more

गुजरात चुनाव : बीजेपी के बागी का भारी बहुमत से जीतने का दावा, कहा- कार्यकर्ता तय करेंगे कि किसको सपोर्ट करना

गुजरात का बड़ौदा एक सांस्कृतिक केंद्र, एजुकेशन हब की तरह जाना जाता है. गुजरात चुनाव में अब य बागियों के एक गढ़ के रूप में भी जाना जा रहा है. छह बार विधायक रह चुके मधुभाई श्रीवास्तव का इस बार बीजेपी ने टिकट काट दिया. वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. वे फिल्म निर्माता भी हैं और उन्हें एक विवादित व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता है.  मधुभाई से यह पूछने पर कि बागी होकर कुछ कर पाएंगे, या बीजेपी की विश्लेषण सही है? उन्होंने कहा कि, ”मैं बागी नहीं बना, मेरे को बुलाया गया था. मैं 1995 ... Read more

गुजरात में बीजेपी की सरकार पूरी तरह विफल हुई : कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया

राहुल गांधी की रैलियों से गुजरात में कांग्रेस को कितनी मदद मिलेगी? इस सवाल पर अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि, राहुल गांधी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, इससे पहले हमारा बहुत सा होमवर्क हो चुका था. यह गुजरात का चुनाव है, दिल्ली या केंद्र सरकार का लोकसभा चुनाव नहीं है. यह स्थानीय स्तर पर लड़ा जाने वाला चुनाव है. लोगों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नाराजगी है. ये चार मुद्दे आज जनता के सामने हैं. गुजरात में आज जो भाजपा की सरकार है, वह 100 पर्सेंट फेल हुई है. इसी ... Read more

‘हम जरूर जीतेंगे’ : गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही अरविंद केजरीवाल का दावा

अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 12.45 पर ट्वीट किया, ‘गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है. हम जरूर जीतेंगे’. अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर री ट्वीट कर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आम तौर पर प्रतिक्रिया निगेटिव है लेकिन यह बात तो तय है कि आम आदमी पार्टी इस बार गुजरात चुनाव में पूरा दमखम लगा रही है. गुजरात के लोगों को मेरा प्यार भरा संदेश … pic.twitter.com/gaod6GZpho — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 3, 2022 अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता के लिए 1.34 पर वीडियो संदेश भी जारी किया. इस वीडियो संदेश में केजरीवाल ... Read more