Tag: Bharat Jodo Nyay yatra

क्या आपने देखा राहुल गांधी का मार्शल आर्ट वाला VIDEO? जल्‍द ही आ रही है उनकी एक और यात्रा

नई दिल्‍ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मार्शल आर्ट सेशल (Martial Arts Sessions) में हिस्‍सा लेते अपना एक वीडियो साझा किया है. इस बारे में उन्‍होंने कहा कि यह वीडियो उनकी इस साल आयोजित भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान का है. अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही “भारत डोजो यात्रा” (Bharat Dojo Yatra) आ रही है. डोजो मुख्‍य तौर पर मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण हॉल या स्कूल को बताता है.  राहुन गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हजारों किलोमीटर की ... Read more

थोड़ा सा दबाव और U-टर्न ले लेते हैं… : नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर राहुल गांधी का तंज

पूर्णिया: बिहार के CM नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के INDIA अलायंस को झटका देकर BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA में शामिल हो जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है. ‘भारत जोड़ो न्याय’ यात्रा (Congress Bharat Jodo Nyay Yatra) पर पूर्णिया पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि विपक्षी दलों के INDIA अलायंस को नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी ने कहा, हमें नीतीश कुमार की जरूरत नहीं है. थोड़ा सा दबाव हो और वह यू-टर्न ले लेते हैं… लेकिन दबाव क्यों? क्योंकि हमारा गठबंधन (INDIA Alliance) उन मुद्दों को उठा ... Read more

पश्चिम बंगाल में ‘न्याय यात्रा’ को लेकर अधीर रंजन ने लगाए आरोप तो टीएमसी ने बताया भाजपा का एजेंट

अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”कुछ स्थानों पर परीक्षाओं का हवाला देते हुए हमें जनसभाएं करने की मंजूरी नहीं मिल रही है और हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम सहित पूर्वोत्तर में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और अब हम टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल में भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.” अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ”हमें सिलीगुड़ी में जनसभा करने की मंजूरी नहीं दी गयी. हम राज्य सरकार से बेहतर सहयोग की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कोई (बात) नहीं, कुछ बदलावों को छोड़कर यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम ... Read more