Tag: जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में विश्व प्रसिद्ध 'जश्न चिल्ला-ए-कलां' का आयोजन, शून्य से भी कम तापमान में पहुंचे लोग

जम्मू: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के गुलमर्ग में शून्य से भी कम तापमान में विश्व प्रसिद्ध ‘जश्न चिल्ला-ए-कलां’ का आयोजन किया गया. ठंड के बावजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए. बारामूला के जिला प्रशासन, छात्र और सेना के संयुक्त सहयोग और प्रयासों से गुलमर्ग में ‘जश्न चिल्ला-ए-कलां’ का आयोजन किया गया. इस भव्य समारोह में संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे इस स्थान को देख सकें। पूरे भारत से पर्यटक यहां आकर इसका आनंद लेते हैं. इस कार्यक्रम में नवगठित औद्योगिक सहकारी समितियों के लिए ... Read more

जो पहले पत्थरें उठाती थीं, उन हाथों ने अब थाम लीं किताबें… कश्मीर घाटी में चुनाव से पहले शुरू हुआ चिनार बुक फेस्टिवल

श्रीनगर: कभी आतंकियों के निशाने पर रहने वाले कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) का मिजाज बदल गया है. पहले जिन हाथों में पत्थरें हुआ करती थीं, उन हाथों में अब किताबें सजती हैं. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024) से पहले श्रीनगर में चिनार बुक फेस्टिवल (Chinar Book Festival) शुरू हुआ है. चिनार बुक फेस्टिवल बदलते कश्मीर की तस्वीर दिखाती है. बुक फेस्टिवल की शुरुआत 17 अगस्त से हुई. चिनार बुक फेस्टिवल में हर तरह की किताबें तो मिलेंगी. वहीं, विजिटर्स के लिए भी ढेरों एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट की एक्टिविटी होंगी. चिनार बुक फेस्टिवल 25 अगस्त 2024 तक चलेगा. सुबह ... Read more

पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला मामले में कोई सुराग नहीं, आरोपियों के पोस्टर लगे

हमले के संबंध में बीस से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा बल उन आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुराग जुटा रहे हैं जो शनिवार शाम सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास घात लगाकर हमले के बाद पास के घने जंगलों में फरार हो गए थे. हमले में वायुसेना के पांच कर्मी घायल हो गए और उनमें से एक ने बाद में एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी अधिकारियों ने बताया कि शाहसितार, गुरसाई, सनाई, लसाना और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में तीसरे ... Read more

Jammu-Kashmir: राजौरी एनकाउंटर में 2 सेनाधिकारी और 3 जवान शहीद, लश्कर का टॉप कमांडर ढेर

राजौरी एनकाउंटर में शहीद होने वाले जवानों की पहचान कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लॉर के रूप में हुई है. 19 नवंबर से चरवाहों के घरों में छिपे हुए थे आतंकी, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कैसे शुरू हुआ एनकाउंटर? केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद ने आतंकवादियों से हमारी रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया.” भारतीय सेना ने बाद में अन्य दो सैनिकों के नाम भी उजागर किए. इनकी पहचान लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर ... Read more

5 प्वाइंट न्यूज : शोपियां में आतंकियों ने एक और कश्मीरी पंडित की जान ली

आतंकियों ने कश्मीर के शोपियां में पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी. नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि पूरन कृष्ण भट्ट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया. जख्मी पूरन कृष्ण भट्ट को शोपियां अस्पताल में ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी ... Read more