Tag: water supply department
असर खबर का – अब जल्द पहुंचेगा बस्तियों में पीने का पानी
हरनावदाशाहजी। जल जीवन मिशन के तहत कस्बे की कई बस्तियों में अभी पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाई। बुधवार को ही हरनावदाशाहजी कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति में ” नलों में कब आएगा पानी? इसकी कोई गारंटी नहीं” शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद खबर का असर यह हुआ कि बुधवार को ही मौके पर जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता, कर्मचारी और जल जीवन मिशन के ठेकाकर्मी हरनावदाशाहजी कस्बे में पहुंचे। कनिष्ठ अभियंता ने तिलक स्कूल गली, कालापाठा ... Read more
समस्या: नलों में कब आएगा पानी ? इसकी कोई गारंटी नहीं
हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में खाली पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नलों के कनेक्शन तो कर दिए गए लेकिन नलों में पीने का पानी कब पहुंचेगा। इसकी कोई गारंटी नहीं। पिछले 6 माह से यह नल पानी की जगह हवा फैंक रहे हैं। हरनावदाशाहजी के ग्राम सालारखोह सहित कस्बे की कालापाठा बस्ती, हरीजन बस्ती, तिलक स्कूल गली कुम्हार मौहल्ला, 49 मील सहित कस्बे की बहुत सी गलियों में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा कस्बे में फिलहाल कार्य भी बंद किया हुआ है। कस्बे ... Read more
व्यर्थ बह रहा ‘अमृत’, सड़क बनी तालाब
भवानीमंडी। भवानीमंडी में विभिन्न स्थानों पर जलदाय विभाग की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों व राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। वहीं जलदाय विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जहां नगर के संस्कृत स्कूल तिराहा, जवाहर कॉलोनी, विवेकानंद सर्किल, बिड़ला मंदिर के पास सहित कई स्थानों पर सड़कों के किनारों पर पानी की पाइपलाइन फूटी हुई है, जिसके चलते जब भी पानी की सप्लाई की जाती है, सड़कें पानी से लबालब भर जाती है। जहां जलदाय विभाग ने सड़कों को ही तालाब बना दिया है। जहां सड़कों पर लंबे समय तक पानी भरा रहने के ... Read more