Tag: players
3 साल से गड्ढ़ों में फुटबॉल मैदान, प्रेक्टिस को भटक रहे खिलाड़ी
कोटा। हाड़ौती का एकमात्र राजकीय फुटबॉल छात्रावास वाकेशनल स्कूल का खेल मैदान जिम्मेदारों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। छात्रावास का फुटबॉल ग्राउंड पिछले 3 सालों से गड्ढ़ों में तब्दील है, जबकि इसके डवलपमेंट के लिए बजट भी मिला हुआ है। इसके बावजूद खेल और खिलाड़ियों के प्रति जिम्मेदारों ने लापरवाहपूर्ण रवैया अपनाया हुआ है। हालात यह है कि इस छात्रावास में प्रदेशभर से खिलाड़ी आते हैं, जिन्हें खेलने के लिए मैदान नहीं मिलता। ऐसे में प्रेक्टिस के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है। 97 लाख का बजट कराया था उपलब्धनयापुरा स्थित राजकीय फुटबॉल छात्रावास में खेल मैदान ... Read more
97 लाख की चमक फीकी, जहरीले सांप और बीमारियों के शिकंजे में फंसी खिलाड़ियों की जान
कोटा। हाड़ौती का एकमात्र फुटबॉल छात्रावास उपेक्षा का शिकार हो रहा है। नयापुरा वोकेशनल स्कूल में फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बना हॉस्टल का मेंटिनेंस कार्य 2 साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। जिसकी वजह से प्रदेशभर से कोटा पहुंचे 20 चयनित खिलाड़ियों को जर्जर कमरों में शरण लेनी पड़ रही है। जिसकी छतें टपक रही हैं और दीवारों से उठती सीलन की बदबू से खिलाड़ियों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं, इन कमरों के पीछे झाड़-झंकाड़ उगे हुए हैं। जिनमें जहरील जीव-जंतुओं के छिपे रहने से जान का खतरा बना रहता है। केडीए की लापरवाही से खिलाड़ियों ... Read more
खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर भूला परिषद
कोटा। एक खिलाड़ी को अपने खेल में आगे बढ़ने में जितना योगदान उसकी मेहनत का होता है उतना ही योगदान उसका सहयोग और प्रोत्साहन करने वालों का होता है। लेकिन राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ इससे ठीक उल्टा हो रहा है। जहां कई खिलाड़ियों की करोड़ों रुपए की प्रोत्साहन राशि अटकी हुई है। राजस्थान क्रीड़ा परिषद् की और से दी जाने वाली ये राशि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी आर्थिक रुप से मदद भी करती है, जिससे खिलाड़ी को संसाधनों के अभाव में तैयारी ना करनी पड़े। वहीं सरकार की ओर से हर प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के ... Read more
प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार
कोटा। शिक्षा व पर्यटन नगरी कोटा में अब खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए खेल मैदान व खेल संकुल तैयार किए गए हैं। उसी के तहत प्रदेश का पहला सिंथेटिक बास्केटबॉल व बॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। साथ ही फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। शहर में नगर विकास न्यास की ओर से पूर्व में खेल संकुल व अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार किए गए हैं। नयापुरा व गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में ये मैदान बनाए गए हैं। वहीं मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक तरफ की जगह जहां डम्पिंग ... Read more
टीम के ट्रायल पर अजमेर ने उठाई अंगुली
कोटा। राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय नयापुरा में मंगलवार को हुए राज्य स्तरीय टीम चयन प्रक्रिया में विवाद उत्पन्न हो गया। राज्य स्तरीय अंडर 17 टीम के ट्रायल देने आई अजमेर की खिलाड़ियों का कहना है कि चयन समिति ने भेदभाव के तहत उन्हें चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जबकि वो चयन किए गए खिलाड़ियों से बेहतर हैं। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन का कहना है कि खिलाड़ियों द्वारा समय पर फॉर्म नहीं जमा करा पाने के कारण उनका चयन नहीं किया गया। बता दें की 23 दिसम्बर से बिहार के छपरा में राष्टÑीय स्तर की अंडर 17 ... Read more