Tag: sports

खेल की सम्पूर्ण व्यवस्था को किक आउट की जरूरत, नींव को सींचें, स्पोर्ट्स शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बने

कोटा। दैनिक नवज्योति कार्यालय में प्रतिमाह होने वाली परिचर्चा की श्रंखला के तहत मंगलवार को व्हाई चाइना इज फॉर बेटर देन इंडिया इन स्पोर्ट्स विषय पर चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान डायरेक्टर स्पोर्ट्स  यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा, फुटबॉल कोच, वलर्ड यूथ बॉक्सिंग चैम्पियन, इंटरनेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ी, स्वीमिंग, फुटबॉल, एथलीट, वुशू, कुश्ती, तीरंदाजी से जुड़े खेल विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। परिचर्चा में मुख्य रूप से खेलों में राजनीति बंद करने, स्कूली शिक्षा में प्राथमिक स्तर से खेल अनिवार्य करने, खेल का बजट बढ़ाने, राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने, खेल संघों में केवल खिलाड़ियों को पदाधिकारी बनाने, निकाय स्तर पर मिलने वाली ... Read more

फेल होने के डर से ही आत्महत्या कर रहे छात्र, ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में चूकने पर भी जिंदगी में हार नहीं मानते खिलाड़ी

जयपुर। उड़न पारी पीटी उषा हो या मिल्खा सिंह, श्रीराम सिंह और दर्जनों भारतीय खिलाड़ी, ओलंपिक और दीगर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार मामूली अंतर से पदक से चूक गए लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। हर चुनौती का सामना किया, हर परीक्षा से गुजरे मगर निराशा में गलत कदम नहीं उठाया। इसके विपरीत देश का छात्र वर्ग परीक्षा में असफलता तो दूर फेल होने के डर से ही आत्महत्या जैसा कदम उठा लेता है। ऐसे ज्यादा मामले राजस्थान के ही कोटा जिले से आ रहे हैं, जो देश में शिक्षा का बड़ा केन्द्र बना है। परीक्षा शिक्षा जगत में ... Read more

राष्टÑीय खेल दिवस: चीन प्लस वन माइंडसेट ओलंपिक में क्यों नहीं है

कोटा। भारत और चीन पड़ोसी देश हैं, जब हम हर मामले में अपनी तुलना चीन से करते हैं , चीन को अपना प्रतियोगी मानते हैं तो खेल का स्तर चीन की तरह क्यों नहीं रखते। चीन प्लस वन माइंडसेट ओलंपिक में क्यों नहीं है! ओलंपिक खेलों की मेडल टैली में चीन हमेशा टॉप देशों में शुमार रहा है. जनसंख्या के मामले में भारत और चीन दुनिया के  सबसे बड़े देश है, लेकिन ओलंपिक खेलों में चीन का दबदबा रहता है।  हाल में संपन्न पेरिस ओलंपिक में भी चीन दूसरा सबसे अधिक मेडल जीतने वाला देश रहा। वहीं मेडल के मामले ... Read more

प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार

कोटा। शिक्षा व पर्यटन नगरी कोटा में अब खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए खेल मैदान व खेल संकुल तैयार किए गए हैं। उसी के तहत प्रदेश का पहला सिंथेटिक बास्केटबॉल व बॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। साथ ही फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है।  शहर में नगर विकास न्यास की ओर से पूर्व में खेल संकुल व अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार किए गए हैं। नयापुरा व गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में ये मैदान बनाए गए हैं। वहीं मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक तरफ की जगह जहां डम्पिंग ... Read more

कागजों में खेल मैदान, हकीकत की जमीन से नदारद

कोटा। एक विद्यार्थी को स्कूल में जितनी कक्षा और प्रयोगशालाओं की आवश्यकता होती है उतनी ही खेल के मैदान की होती है। जिससे विद्यार्थी का शैक्षणिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास हो सके और उसकी प्रतिभा निखर सके। लेकिन कोटा के अधिकतर निजी विद्यालयों में ना तो खेल मैदान है और ना ही उसके लिए जगह। इन विद्यालयों के पास कोई विकसित खेल मैदान ना होने के बावजूद भी मान्यता मिली हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों की न कोई शारीरिक गतिविधि होती है और ना ही कोई खेलकूद की कोई गतिविधि। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार खेल ... Read more

अन्तरराष्टÑीय महिला दिवस विशेष 4 :अपने से आधी उम्र वालों को पावर लिफ्टिंग में दी मात

कोटा। खेल जिसे आमतौर पर पुरूषों का क्षेत्र माना जाता है, बात फिर फुटबाल की हो क्रिकेट की हो या पावर वेटलिफ्टिंग की, खेल के हर क्षेत्र में पुरूषों का ही दबदबा माना जाता रहा है। लेकिन ऐसे समय में भी कोटा की महिलाओं ने फुटबॉल और पावरलिफ्टिंग जैसे खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर अपनी काबिलियत और क्षमता का परचम लहराया की देखने चाले दंग रह गए। महिला दिवस पर नवज्योति की खास पेशकश में आज बात करेंगे कोटा की उन महिला खिलाड़ियों की जिन्होनें न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा का नाम रोशन किया बल्कि आज कई खिलाडियों ... Read more

उत्तराखंड के लाल का कमाल, थाईलैंड में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य की तरफ से होंगे इकलौते मुक्केबाज

 उत्तराखंड के युवाओं में जोश, जुनून और हौसला बिल्कुल यहां के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की तरह  मजबूत होते हैं. ऐसे ही मजबूत हौसले वाले उत्तराखंड के बेटे विशाल आगरी ने हरियाणा के हिसार में कांस्य पदक और हरिद्वार में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है. विशाल आगरी इकलौते ऐसे उत्तराखंड के बॉक्सिंग चैंपियन हैं, जिन्हें अब थाईलैंड में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड की ओर से जाने का मौका मिला है. उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में जन्मे 21 वर्षीय विशाल आगरी ने बताया कि स्कूल के दौरान ही वह विद्यालय स्तर पर होने वाले बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ... Read more