Tag: amount
यूनिफार्म खरीद के लिए कोटा को मिला 4 करोड़ का बजट, 92 हजार विद्यार्थी होंगे लाभांवित
कोटा। सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के लाखों विद्यार्थियों का यूनिफॉर्म खरीदने का इंतजार अब खत्म हो गया है। सरकार ने शुक्रवार को कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों की गणवेश खरीदने के लिए समग्र शिक्षा कोटा को 4 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। इससे जिले के 92 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। प्रत्येक विद्यार्थी के खाते में 800 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस राशि से अभिभावक दो गणवेश खरीद सकेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म (सिलाई सहित) खरीदने के लिए उनके जनाधार से लिंक ... Read more
असर खबर का – अब नहीं अटकेगा गुरुजी का पैसा सरकार ने जारी किया 3.60 करोड़ का बजट
कोटा। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का जेब से लगाया गया पैसा अब नहीं अटकेगा। राज्य सरकार ने शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों को कम्पोजिट स्कूल ग्रांट की राशि जारी कर दी है। कोटा जिले के माध्यमिक व प्रारंभिक को मिलाकर कुल 1094 सरकारी विद्यालयों को 3.60 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। इससे स्कूलों में बिजली-पानी के बिलों का भुगतान, स्टेशनरी खरीद व वार्षिकोत्सव के आयोजन के लिए संस्था प्रधानों व शिक्षकों द्वारा अपनी जेब से खर्च किए गए पैसों का अब पुर्नभरण हो सकेगा। कोटा के 1094 स्कूलों को मिला 3.60 ... Read more
खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि की घोषणा कर भूला परिषद
कोटा। एक खिलाड़ी को अपने खेल में आगे बढ़ने में जितना योगदान उसकी मेहनत का होता है उतना ही योगदान उसका सहयोग और प्रोत्साहन करने वालों का होता है। लेकिन राजस्थान के खिलाड़ियों के साथ इससे ठीक उल्टा हो रहा है। जहां कई खिलाड़ियों की करोड़ों रुपए की प्रोत्साहन राशि अटकी हुई है। राजस्थान क्रीड़ा परिषद् की और से दी जाने वाली ये राशि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी आर्थिक रुप से मदद भी करती है, जिससे खिलाड़ी को संसाधनों के अभाव में तैयारी ना करनी पड़े। वहीं सरकार की ओर से हर प्रतियोगिता के बाद खिलाड़ियों के ... Read more