Tag: Swachh Bharat mission

निगम कर रहा सफाई के दावे, हकीकत जनता के सामने

कोटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय टीम के 15 फरवरी के बाद कोटा आने की संभावना है। सर्वेक्षण को देखते हुए जहां नगर निगम अधिकारी सफाई के दावे कर रहे हैं। वहीं हकीकत में शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और मेन रोड पर मवेशियों के जमघट लगे हुए हैं। केन्द्रीय टीम के पहले जनवरी में आने की संभावना थी। वहीं अब नए शिड्यूल के तहत 15 फरवरी के बाद टीम के कोटा आने की संभावना है। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम कोटा उत्तर ... Read more

उत्तराखंड के मात्र 47 सरकारी स्कूलों में नहीं हैं शौचालय! जानें क्या कहते हैं आंकड़ें?

देहरादून : स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय योजना की शुरुआत की गई है. जिसका मूल उद्देश्य भारत को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाना था. इसके विपरीत, उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शायद ये सपना अधूरा दिखाई दे रहा है. आलम ये हैं कि नैनीताल जिले में 26, देहरादून के 11, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में 1, टिहरी के 05 और चंपावत जिले के 03 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां कोई शौचालय ही नहीं है. भारत को शौच मुक्त करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है. इसके क्रियान्वयन के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं बनाई ... Read more

‘स्वच्छता ही सेवा’ से जुड़ेंगे गांववासी, स्वच्छ और सुंदर ग्राम पंचायतें बढ़ाएंगी देहरादून का मान

हिना आज़मी/देहरादून. एक तरफ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देहरादून नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने की रेस में कमर कसे है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं. अपनी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने वाले लोग अब सम्मानित किए जाएंगे. अब शहर के साथ ग्रामवासी को एक कदम स्वच्छ दून सुंदर दून की ओर बढ़ाएंगे. मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान ने जानकारी दी कि “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अवसर पर हमारे सभी ग्राम पंचायतों में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत हाल ... Read more