Tag: उत्तराखंड स्कूल
60% से कम मार्क्स लाए हो, फेयरवेल पार्टी में नो एंट्री… किस स्कूल प्रिंसिपल के इस आदेश न उसे मुश्किल में डाल दिया?
Last Updated:February 04, 2025, 16:24 IST Dehradun News : न्यूज 18 ने सबसे पहले रविवार को इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था. स्कूल की प्रिसिंपल से लेकर वाइस प्रिंसिपल को भी फोन करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन… आइये जानते हैं पूरी घटना …और पढ़ें न्यूज 18 ने सबसे पहले इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था. देहरादून : न्यूज 18 की खबर का एक बार फिर जबरदस्त असर देखने को मिला है. आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर, देहरादून के अजीबोगरीब आदेश को लेकर दिखाई गई खबर का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान ले ... Read more
जुमे की नमाज के लिए छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देना पड़ा महंगा, उत्तराखंड में टीचर सस्पेंड
नमाज के लिए छुट्टी देने पर टीचर सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर) उत्तराखंड के खराडी इंटर कॉलेज में छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देने पर टीचर को सस्पेंड (Uttarakhand Teacher Suspended) कर दिया गया. मामला नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी देने का है. शिक्षक तिलक जोशी ने छात्रों को जुमे की नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी दी थी. वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया. टीचर ने एक वीडियो में बताया था कि छात्रों को 8 पीरियड की जगह पांचवें पीरियड के बाद ही छुट्टी दे दी गई थी. ... Read more
महिला प्रेरक समूहों से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर, शिक्षा विभाग की अनोखी पहल
देहरादून. उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अनूठी पहल की है. प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में महिला प्रेरक समूहों (Women Motivator Groups) का गठन किया गया है, जिनका उद्देश्य स्कूलों की समस्याओं का निराकरण करना और बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है. ये समूह स्कूल स्तर पर गठित एक कमेटी है, जिसमें स्थानीय महिलाओं को शामिल किया गया है. इसमें विद्यालय प्रबंध समिति की महिलाएं, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की माएं, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाएं और महिला मंगल दल की सदस्य ... Read more
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में बनेगी 'अपार आईडी', छात्रों को मिलेगी यूनिक डिजिटल पहचान
Dehradun: वन नेशन वन आईडी की तर्ज़ पर राजधानी देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ‘अपार आईडी’ बनाई जा रही है. यह छात्रों का डिजिटल आईडी कार्ड है. ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक रजिस्ट्री यानि APAAR ID का मकसद सभी छात्रों के लिए एक खास पहचान प्रणाली को विकसित करना है. यह पहल केंद्र के वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्यक्रम का हिस्सा है. देहरादून समेत विकासनगर, चकराता, कालसी, त्यूणी में भी बच्चों की ये विशेष डिजिटल आईडी तैयार की जा रही है. देहरादून जनपद की बात की जाए तो अभी तक 14 प्रतिशत बच्चों का ... Read more
उत्तराखंड के मात्र 47 सरकारी स्कूलों में नहीं हैं शौचालय! जानें क्या कहते हैं आंकड़ें?
देहरादून : स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय योजना की शुरुआत की गई है. जिसका मूल उद्देश्य भारत को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) बनाना था. इसके विपरीत, उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में शायद ये सपना अधूरा दिखाई दे रहा है. आलम ये हैं कि नैनीताल जिले में 26, देहरादून के 11, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में 1, टिहरी के 05 और चंपावत जिले के 03 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां कोई शौचालय ही नहीं है. भारत को शौच मुक्त करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है. इसके क्रियान्वयन के लिए विभिन्न स्तरों पर योजनाएं बनाई ... Read more
पिथौरागढ़ में बंद हुआ 123 साल ये पुराना स्कूल, ग्रामीणों ने फिर से खुलवाया
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में स्थित गांवों से पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा है. वजह है कि आज तक राज्य के पहाड़ी जिलों के गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं. एक तरफ जहां पूरा देश समय के साथ तरक्की कर रहा है, वहीं उत्तराखंड के ग्रामीण इलाके ठीक इसके विपरीत बदहाल होते जा रहे हैं. किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार महत्वपूर्ण है लेकिन इसमें सबसे जरूरी चीज है शिक्षा, जो इस आधुनिकता के दौर में सबसे जरूरी है. अब उत्तराखंड में विडंबना यह है कि यहां ... Read more