Tag: टीचर सस्पेंड
जुमे की नमाज के लिए छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देना पड़ा महंगा, उत्तराखंड में टीचर सस्पेंड
नमाज के लिए छुट्टी देने पर टीचर सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर) उत्तराखंड के खराडी इंटर कॉलेज में छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देने पर टीचर को सस्पेंड (Uttarakhand Teacher Suspended) कर दिया गया. मामला नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी देने का है. शिक्षक तिलक जोशी ने छात्रों को जुमे की नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी दी थी. वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया. टीचर ने एक वीडियो में बताया था कि छात्रों को 8 पीरियड की जगह पांचवें पीरियड के बाद ही छुट्टी दे दी गई थी. ... Read more
UP: शिक्षिकाओं ने स्कूल में उतरवाई छात्राओं की ड्रेस, नाम काटने की धमकी भी दी
हापुड़ में शिक्षिकाओं ने दो छात्राओं के साथ किया दुर्व्यवहार,सस्पेंड (प्रतीकात्मक फोटो) यूपी में जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना क्षेत्र के कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय दहीरपुर में विद्यालय की दो अध्यापिकाओं के ऊपर विद्यालय की ही दो छात्राओं की ड्रेस उतरवाने व निर्वस्त्र करने का आरोप लगा है. छात्राओं के परिजनों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से इस मामले की शिकायत की है. शिकायत के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रथम दृष्टया दोनों अध्यापिकाओं को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है ओर खंड शिक्षा अधिकारी को इसकी जांच सौंपी गई है. यह भी पढ़ें आपको बता दें कि धौलाना ... Read more
Uttarakhand: शराब के नशे में हाफ पैंट में स्कूल पहुंचे मास्टर जी, जानें फिर क्या हुआ
रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag News) से एक शिक्षक के अपने पेशे को कंलकित करने का मामला सामने आया है. दरअसल शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया. आरोप है कि प्रभारी हेडमास्टर के पद पर कार्यरत शिक्षक को नशे में ये भी अहसास नहीं हुआ कि वो हाफ पैंट में ही स्कूल पहुंच गया है. खैर उसने स्कूल पहुंच कर पैंट तो पहन ली, लेकिन इस बीच शिक्षक की हरकत का एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया. इसके बाद उसने यह वीडियो विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया. वहीं, विभाग को अपने शिक्षक की हरकत ... Read more