Tag: drains
असर खबर का – एडीएम सिटी ने किया जल भराव क्षेत्रों का दौरा
कोटा। शहर में बरसात के सीजन में पानी से घिरने वाले क्षेत्रों का गुरुवार को एडीएम सिटी कृष्णा शुक्ला ने नगर निगम टीम के अधिकारियों के साथ दौरा किया। वहां जल भराव की स्थिति का जायजा लेकर पानी को बस्तियों में भरने से रोकने व नालों पर बने अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए। एडीएम सिटी कृष्णा शुक्ला दिन में नगर निगम कोटा दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास, कोटा उत्तर के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान व अजहर खान और गोताखोर विष्णु श्रृंगी के साथ देवली अरब रोड स्थित कौटिल्य नगर पहुंची। यहां जरा सी बरसात में ही बस्ती में पानी ... Read more
लापरवाही: सड़क बनी दरिया, वाहन चालक परेशान
सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग पर सड़क बनाते समय क्रॉसिंग नाली नहीं रखने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली नहीं रखने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्ष सड़क निर्माण कार्य किया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद भी संवेदक द्वारा पानी निकासी के लिए बस स्टैंड क्रॉसिंग पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं रखी गई। जिससे गांव के अंदर ... Read more
गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से जनता परेशान
केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ और गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गंदगी फैल रही है। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी को फोन करने पर वह फोन नहीं उठाती तथा समस्या को लेकर पंचायत में जाते हैं ... Read more