Tag: municipal corporation
असर खबर का – गर्मी से राहत के लिए निगम ने शुरु किए आश्रय स्थल
कोटा। अप्रैल से जून के तीन महीनों में इस बार सामान्य से अधिक और भीषण गर्मी पड़ने व हीटवेव की संभावना को देखते हुए उससे राहत के लिए नगर निगम की ओर से शहर में आश्रय स्थल शुरु किए गए हैं। नगर निगम कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण ने अपने-अपने क्षेत्रों में शुरु किए इन आश्रय स्थलों में लोगों को गर्मी से राहत के पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिसके तहत स्थायी आश्रय स्थलों के अलावा टेंट लगाकर अस्थायी आश्रय स्थल भी बनाए गए हैं। जहां लोगें को गर्मी से बचाने के लिए छाया की सुविधा तो की ही है। ... Read more
करोड़ों की आवासीय योजना भी नहीं कर पाई शहर को कैटल फ्री
कोटा । पिछली कांग्रेस सरकार के समय में शहर को कैटल फ्री बनाने के तहत तत्कालीन नगर विकास न्यास द्वारा पशु पालकों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से आवासीय योजना बनाई थी। लेकिन हालत यह है कि योजना में जाने के बाद फिर से कई पशु पालक वापस शहर में लौट आए। जिससे सड़कों पर मवेशियों का जमघट कम नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा शहर को कैटल फ्री बनाने का प्रयास किया गया। इसके लिए शहर के पशु पालकों और पशुओं का सर्वे कराया गया था। उस सर्वे के आधार पर तत्कालीन नगर विकास न्यास(केडीए) की ओर ... Read more
शुरू होने से पहले हारी भीख मांगने के खिलाफ लड़ाई
कोटा। इंदौर की तर्ज पर भीख मांगने वालों के खिलाफ लड़ाई तो कोटा शहर ने भी शुरू की लेकिन मैदान में ताल ठोकने से पहले ही कोटा बाहर हो गया। हम बात कर रहे हैं भिक्षावृत्ति मुक्त कोटा अभियान की। राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी किया था। जिस पर काम तो शुरु हुआ लेकिन वह काम पहले चरण से आगे ही नहीं बढ़ सका। कोटा में भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों का सर्वे करने का काम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को दिया गया था। विभाग की ओर से सर्वे भी कराया गया। जिसमें 265 लोगों को ही ... Read more
नगर निगम के नो वेंडिंग जोन की अनदेखी, हर कोई चला रहा दुकान
कोटा। शहर में स्थायी अतिक्रमणों के साथ ही अस्थायी अतिक्रमण अधिक समस्या का कारण बन रहे है। नगर निगम की ओर से एमबीएस व जे.के. लोन मुख्य द्वार के पास से दो बार अतिक्रमण हटाकर उसे नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया। लेकिन उसके बाद भी वहां से अतिक्रमण नहीं हट रहे। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल व जे.के. लोन के नए ओपीडी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। दोनों अस्पतालों के मुख्य द्वार के नजदीक और उनके आस-पास फल के ठेले, चाय की थड़िया, खाद्य सामग्री की दुकानें, प्लास्टिक ... Read more
गंदगी से परेशान बस्तीवासी, जिम्मेदार बेपरवाह
केबलनगर। केबल नगर (जगपुरा) नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा राजपूत कॉलोनी में आम रास्ते बरसात के पानी से भर गए हैं। यहां स्कूल व रहागिरो बस्तीवासी को आने जाने मे काफी परेशानी का जमकर सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासी ने बताया कि जगपुरा क्षेत्र विकास की राह तख रहा है। यहां राजनेता झूठी वाही वाही लुटने के लिए कुछ स्थानो व अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिए उनके बताए स्थान पर विकास कार्य करवा देते हैं हकीकत तो यह है कि नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा अभी भी विकास कार्य के लिए पिछडा हुआ है। यहां ... Read more
असर खबर का – एडीएम सिटी ने किया जल भराव क्षेत्रों का दौरा
कोटा। शहर में बरसात के सीजन में पानी से घिरने वाले क्षेत्रों का गुरुवार को एडीएम सिटी कृष्णा शुक्ला ने नगर निगम टीम के अधिकारियों के साथ दौरा किया। वहां जल भराव की स्थिति का जायजा लेकर पानी को बस्तियों में भरने से रोकने व नालों पर बने अवरोधों को हटाने के निर्देश दिए। एडीएम सिटी कृष्णा शुक्ला दिन में नगर निगम कोटा दक्षिण के सीएफओ राकेश व्यास, कोटा उत्तर के अग्निशमन अधिकारी अमजद खान व अजहर खान और गोताखोर विष्णु श्रृंगी के साथ देवली अरब रोड स्थित कौटिल्य नगर पहुंची। यहां जरा सी बरसात में ही बस्ती में पानी ... Read more
कन्या छात्रावास के बाहर गंदगी के ढेर, बदबूदार वातावरण में रहने की मजबूरी
कोटा। यहां छावनी स्थित तिलक नगर में बने सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के राजकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रहने वाली कालेज व स्कूली छात्राओं को बदबूदार वातावरण में रहने की मजबूरी है। छात्रावास के सामने कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरा माहौल बदबू से गंध मार रहा है। इतना ही नहीं यहां पर कचरे में मुंह मारते आवारा पशु और श्वान कचरे को दूर तक फैलाते रहते हैं। गंदगी के ढेर से जहां मच्छर पनपते हैं, ऐसे में छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है। हालांकि इस बारे में विभाग ... Read more
नोटिस के तिनके से बुझा रहे बारूद का ढेर
कोटा। शहर में बड़ी संख्या में बहुमंजिला इमारतें बनाने का चलन हो गया है। हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक बिल्डिंग बनाई जा रही है। करोड़ों रुपए की इन बिल्डिंग में फायर से सुरक्षा के सिस्टम तक लगे हुए नहीं है। फायर अनुभाग भी नोटिस देकर इतिश्री कर लेता है। अजमीर के विमला मार्केट स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर अनुभाग की डेढ़ दर्जन से अधिक दमकलों को कई घंटे का समय लगा। उसी तरह का हादसा कोटा में पहे भी हो चुका है ... Read more
चुनाव से पहले बनी सड़कों का डामर उधड़ा
कोटा। एक तरफ तो शिक्षा नगरी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां उम्मीद की जा रही है देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी यहां आकर विकास को देखे। वहीं दूसरी तरफ सड़कों की हालत इतनी खराब है कि विधानसभा चुनाव से पहले बनी सड़कों का डामर ही उखड़ गया। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। शहर में पहले जहां सड़कें बनाने का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग का था। वह काम अब अधिकतर नगर विकास न्यास के माध्यम से किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों की और डिवाइडर साइड की सभी प्रमुख ... Read more