Tag: vehicle

नगर निगम के नो वेंडिंग जोन की अनदेखी, हर कोई चला रहा दुकान

कोटा। शहर में स्थायी अतिक्रमणों के साथ ही अस्थायी अतिक्रमण अधिक समस्या का कारण बन रहे है। नगर निगम  की ओर से एमबीएस व जे.के. लोन मुख्य द्वार के पास से दो बार अतिक्रमण हटाकर उसे नो वेंडिंग जोन घोषित कर दिया। लेकिन उसके बाद भी वहां से अतिक्रमण नहीं हट रहे। संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल व जे.के. लोन के नए ओपीडी के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। दोनों अस्पतालों के मुख्य द्वार के नजदीक और उनके आस-पास फल के ठेले, चाय की थड़िया, खाद्य सामग्री की दुकानें, प्लास्टिक ... Read more

सड़क पर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

रावतभाटा। रावतभाटा के वाहन मालिकों के सड़क पर ही अपने वाहनों की अव्यवस्थित रूप से पार्किंग कर मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े करने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। इतना ही नहीं आवारा मवेशियों का दिन भर इस मुख्य सड़क पर जमावड़ा लगा रहता है। वहीं दिनभर भूसे से भरे ओवरलोड वाहन गुजरने से जाम की हालत बनी रहती है। रावतभाटा शहर की सुंदरता पर बदनुमा दाग लगा रहे यहां के प्रबुद्ध लोग ट्रैफिक रुल्स की पालना नहीं करते। जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बप्पा रावल ... Read more

चुनाव से पहले बनी सड़कों का डामर उधड़ा

कोटा। एक तरफ तो शिक्षा नगरी को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां उम्मीद की जा रही है देशी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी यहां आकर विकास को देखे। वहीं दूसरी तरफ सड़कों की हालत इतनी खराब है कि विधानसभा चुनाव से पहले बनी सड़कों का डामर ही उखड़ गया। जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है।  शहर में पहले जहां सड़कें बनाने का काम सार्वजनिक निर्माण विभाग का था। वह काम अब अधिकतर नगर विकास न्यास के माध्यम से किया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों की और डिवाइडर साइड की सभी प्रमुख ... Read more

जियाहेड़ी-डोबरली सड़क मार्ग पर मंडरा रहा हादसों का खतरा

बूढ़ादीत। ग्राम पंचायत बूढादीत व खेड़ली तंवरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में जियाहेडी-डोबरली सड़क मार्ग पर उग रहे बबूल के पेड़ से राहगीरों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। राहगीरों व वाहन चालकों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत व प्रशासन की लगातार अनदेखी के चलते झाड़ों व बंबूलों की कटाई व सफाई नहीं होने से राहगीर व स्कूली बच्चे हादसों के शिकार होने को मजबूर हैं। ग्रामीण विनोद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या से सार्वजनिक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ... Read more