Tag: work
असर खबर का – जर्जर सरकारी स्कूल भवन को ठीक करने का काम शुरू
सांवतगढ़। क्षेत्र के खोड़ी गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के जर्जर बिल्डिंग से जल्द ही विद्यार्थियों और स्टाफ को निजात मिलेगी। दैनिक नवज्योति ने 14 जुलाई के अंक में ‘सरकारी स्कूल की लीकेज छत के नीचे पढ़ रहे हैं बच्चे’ के शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। इस पर स्कूल भवन की रिपेयरिंग कार्य इंजीनियर आशाराम नागर की पहल पर रविवार को शुरू हो गया है। पण्डित नारायण शर्मा ने कार्य शुरू होने से पहले विधिवत मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी में कार्यरत नागर ने बताया कि दैनिक नवज्योति की खबर ... Read more
शिक्षा में निवेश के लिए प्रयास होंगे तेज, जारी किए निर्देश
जयपुर। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने वीसी के माध्यम से यूडाइस एवं एपी एएआर आईडी जनरेशन की समीक्षा कर न्यून प्रगति वाले जिलों को तय सीमा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राइजिंग राजस्थान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत शिक्षा विभाग द्वारा दान-दाताओं एवं प्रवासी राजस्थानियों से शिक्षा में निवेश करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिला, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारी दान-दाताओं को ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से राइजिंग राजस्थान से जोड़ना सुनिश्चित करें, ताकि दान-दाताओं ... Read more
प्रदेश में 50 प्रतिशत बढ़ाए जाएंगे सीएलजी सदस्य
जयपुर। प्रदेश में अब जल्द ही सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र और ग्राम रक्षक एक नए रूप मे नजर आएंगे। ये पुलिस के साथ मिलकर यातायात संचालन, कानून-व्यवस्था और स्कूल-कॉलेज के बाहर छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा जल्द ही हर स्तर पर 50 प्रतिशत सीएलजी सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस संबंध में कम्यूनिटी पुलिसिंग के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस बीएल मीणा ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बताया गया है कि लोकसभा चुनाव के बाद हर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कम्यूनिटी पुलिसिंग पर कार्य किया जाएगा। तीन टारगेट ... Read more