Tag: rajasthan goverment

जेईएन भर्ती परीक्षा में कम उपस्थिति पर बोर्ड सख्त, कार्रवाई की तैयारी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अजमेर, कोटा और जयपुर में एक पारी में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। तीनों सेटर को मिलाकर 34.84 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 6 हजार 773 अभ्यर्थियों में से दो हजार 360 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। जबकि चार हजार 413 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जयपुर में सिर्फ एक हजार 357 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। वहीं, दो हजार 699 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चेयरमैन आलोक राज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यदि युवाओं ने जिम्मेवारी से फॉर्म भरा होता तो दो तिहाई स्कूलों में ... Read more

सफाईकर्मियों की फर्जी हाजरी भरने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा : हसीजा

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को सभी एक सौ वार्डो में सफाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह जगह गंदगी मिलने पर प्रभारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त हसीजा ने कहा कि मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में हाजरीगाहों पर सफाई कर्मचारियों की हाजरी लेंगे और अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की ... Read more

सरकार की साल भर में विफलताओं से जनता दुखी, विधानसभा में इनको घेरेंगे : डोटासरा

जयपुर। भजनलाल सरकार के एक साल के कार्यकाल पर हमला बोलते हुए पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी मुख्यालय पर सरकार पर जमकर आरोप लगाए। डोटासरा ने कहा कि सरकार चलाने का अनुभव नहीं रखने वाले सीएम भजनलाल शर्मा ने एक साल में जनता को निराश किया। सरकार आते ही हमारी सरकार के 800 कार्यों की समीक्षा कराने की बात कही, लेकिन एक भी समीक्षा पूरी नहीं हुई। दूसरा बजट आने को है, लेकिन इनकी विफलताएं रुकने का नाम नहीं ले रही। कांग्रेस सरकार को कोसने के अलावा इन्होंने कुछ नहीं किया। पेपरलीक पर इतना ... Read more