Tag: हल्द्वानी की खबरें
भारत-पाक जंग के योद्धा की ये कैसी विदाई? मजबूरन केबल ट्रॉली से अंतिम यात्रा
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम से बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते नदी-नाले सब उफान पर हैं. लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश के चलते रानीबाग के दानीजाला गांव में भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर योद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए केबल ट्रॉली से लेकर जाना पड़ा. गुरुवार शाम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतिभाग करने वाले वीर योद्धा गोपाल जंग बस्नेत का निधन हो गया. गोपाल जंग रानीबाग के दानीजाला गांव में रहते थे. लंबे समय से बीमारी से परेशान गोपाल का 78 साल की उम्र में ... Read more
पिता ड्राइवर, बेटा बना PCS अफसर, अभिजीत सिंह पहले प्रयास में बिना कोचिंग सफल
नैनीताल/हल्द्वानी. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 मुख्य परीक्षा (Uttarakhand PCS Exam Result) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट के अनुसार, 289 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी अभिजीत सिंह का भी चयन हुआ है. अभिजीत की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. उनके पिता बलदेव सिंह पेशे से ड्राइवर हैं और माता नीरज सिंह गृहिणी हैं. माता-पिता की बरसों की मेहनत रंग लाई. दंपति के तीन बेटे हैं. दोनों बड़े बेटे प्राइवेट क्षेत्र में कार्यरत हैं. उन्होंने हमेशा से अपने बच्चों को पढ़ाई का मोल समझाया. पिता अपनी कमाई का ज्यादातर ... Read more
मिलिए उत्तराखंड के पहले टीचर से, जिसे YouTube से मिला सिल्वर बटन
हल्द्वानी. उत्तराखंड में हल्द्वानी के रहने वाले अंग्रेजी विषय के शिक्षक मनोज कांडपाल ने यूट्यूब पर धूम मचा दी है. उनके चैनल एक्सीलेंट एकेडमी- द इंग्लिश गुरु ने एक लाख सब्सक्राइबर्स पूरे कर लिए हैं, जिसके लिए यूट्यूब ने उन्हें सिल्वर बटन दिया है. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह उत्तराखंड के पहले टीचर हैं. मनोज कांडपाल हल्द्वानी के पहले ऐसे इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनेलिटी डेवलपमेंट ट्रेनर हैं, जिन्होंने जोश टॉक के मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है और हल्द्वानी का नाम रोशन किया है. कालाढूंगी रोड पर ऊंचापुल क्षेत्र में मनोज कांडपाल का एक्सीलेंट एकेडमी नाम से ... Read more
खस्ता हालत में सरकारी लाइब्रेरी, बारिश में छत से टपकता है पानी
हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में वर्तमान में कई अत्याधुनिक लाइब्रेरी खुली हुई हैं. शहर में शिक्षा विभाग की ओर से भी 36 साल पहले एक लाइब्रेरी खोली गई थी. रखरखाव के अभाव में इसकी हालत खस्ता हो गई है. यहां छात्रों के बैठने के लिए उचित फर्नीचर उपलब्ध नहीं हैं. यह लाइब्रेरी टाइम से तो खुल जाती है लेकिन न तो यहां छात्रों के लिए पर्याप्त फर्नीचर हैं और न पढ़ने के लिए उनकी मांग के अनुसार किताबें हैं. खस्ता हाल में तब्दील हो चुकी इस लाइब्रेरी में धीरे-धीरे छात्रों ने भी आना बंद कर दिया है. हल्द्वानी में हीरानगर ... Read more
नाबालिग ने स्पीड में दौड़ाई कार, 5 घायल…डरे-सहमे छात्र ने घर पर लगा ली फांसी
नैनीताल/हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी. हल्द्वानी में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. इसमें पांच लोग घायल हो गए थे. घायलों को मामूली चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा थी. राहगीरों ने कार का पीछा किया. कुछ दूरी पर लड़का कार छोड़कर भाग गया. भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी. घटना से वह काफी ज्यादा डर गया था. जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम ... Read more
विदेशों में नौकरी कर रहे पूर्व छात्रों ने अपने स्कूल को दिया 'स्मार्ट गिफ्ट'
हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी में रामपुर रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एचएन इंटर कॉलेज शहर का काफी प्रसिद्ध इंटर कॉलेज है. इसकी स्थापना 1938 में हुई थी. यहां से पढ़ चुके कई छात्र आज विदेशों में नौकरी-बिजनेस कर रहे हैं. ऐसे ही कुछ पूर्व छात्रों ने अपने स्कूल को आज (बुधवार) स्मार्ट क्लास का तोहफा दिया है. पूर्व छात्र बीरेंद्र नेगी, मनीष पांडे, मनीष तिवारी और नितिन शर्मा इस समय अमेरिका में हैं. वहीं कैलाश नैनवाल कनाडा में हैं. इनके सहयोग से स्कूल में स्मार्ट क्लास बनकर तैयार है. इन एक्स-स्टूडेंट्स की इच्छा थी कि 31 जुलाई को ... Read more
हल्द्वानी की बेटी चित्रा बिष्ट बिच्छू घास-खुमानी और हल्दी से बना रहीं हर्बल प्रोडक्ट, ब्रांड को नाम दिया ‘पिछौड़ा’
पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. उत्तराखंड के युवा स्वरोजगार में दिलचस्पी दिखा रहे हैं और इसके साथ ही वे कुमाऊंनी कल्चर को भी प्रमोट कर रहे हैं. आज हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की बेटी चित्रा बिष्ट की, जो शहर में रहकर ही स्वरोजगार कर रही हैं. उत्तराखंड में कोरोना काल के बाद से स्वरोजगार की ओर रिकॉर्ड संख्या में युवाओं ने रुख किया है. इस लिस्ट में चित्रा बिष्ट का नाम भी शामिल है, जिन्होंने पर्सनल केयर उत्पादों से जुड़ा काम शुरू किया और नाम दिया पिछौड़ा (Pichora Herbal Products). यह उनका हर्बल प्रोडक्ट्स स्टार्टअप है. चित्रा ने कहा ... Read more
उत्तराखंड का साढ़े पांच साल का बच्चा बना दुनिया का सबसे कम उम्र का Chess Player
राहुल सिंह/ हल्द्वानी. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. खेल, संगीत, एक्टिंग, कला से लेकर हर क्षेत्र में राज्य के तमाम लोगों ने अपने हुनर का परिचय दिया है. इस फेहरिस्त में अब एक साढ़े पांच साल का बच्चा भी शामिल हो गया है. हम बात कर रहे हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शहर हल्द्वानी के रहने वाले तेजस तिवारी (Tejas Tiwari Chess Uttarakhand) की. तेजस दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (International Chess Federation aka FIDE) ने उन्हें सबसे कम उम्र का खिलाड़ी घोषित किया है. FIDE ... Read more
Haldwani News: नशे में धुत पति इस तरह झपट रहा था कि पत्नी हो गई क्रूर, राॅड से पीट-पीटकर ले ली जान
रिपोर्ट – पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में एक महिला ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना दोपहर की थी, पर आरोपी महिला ने घंटों बाद परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के ... Read more