KBC की तरह पूछे सवाल, बच्चों ने दिया अंतरिक्ष के रहस्यों का जवाब
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Haldwani News: एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर शुभम कुमार ने लोकल 18 से खास बातचीत में कहा कि इस स्पेस साइंस क्विज कम्पटीशन का आयोजन टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर किया गया, …और पढ़ें
इंटरस्कूल अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा का आयोजन दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में किया गया.
हल्द्वानी. बच्चों में प्रतियोगिता की भावना और भारत के हर नागरिक के स्पेस और विज्ञान में सामान्य ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में ‘इंटरस्कूल अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह एक स्पेस साइंस क्विज कम्पटीशन था. इसमें दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर के साईं पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी की बीएलएम एकेडमी और ज्योलीकोट के सेंट एंथनी स्कूल के जूनियर और सीनियर क्लास के बच्चों के बीच मुकाबला हुआ. यह प्रतियोगिता कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कराई गई, जहां बच्चों को हर सवाल के चार ऑप्शन दिए गए थे.
प्रतियोगिता का शुभारंभ नैनीताल स्थित आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के विज्ञानी मोहित जोशी, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर समित टिक्कू और स्मृति टिक्कू और एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर शुभम कुमार और अजय रावत ने किया. शुभम कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि इस स्पेस साइंस क्विज कम्पटीशन का आयोजन टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर किया गया, जहां चारों टीमों के बीच चार राउंड हुए, जिसमें बजर राउंड, पजल राउंड, रैपिड फायर राउंड आदि थे. चारों टीमों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. जूनियर और सीनियर वर्ग में साईं पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
स्पेस साइंस क्विज कम्पटीशन के विनर्स
जूनियर कैटेगरी में साई पब्लिक स्कूल के हर्षवर्धन, ख्याति और आरव नैनवाल पहले नंबर पर रहे. दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के विवान मेहरोत्रा, प्रद्युत तिवारी और पार्थ पांडे दूसरे स्थान पर रहे. इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रद्युत जोशी, दिव्यांश शर्मा और एकांश साह ने तीसरा स्थान हासिल किया. वहीं सीनियर कैटेगरी में साई पब्लिक स्कूल के अंश रावत, साई त्यागी और कुशाग्र पहले स्थान पर रहे. दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के ऋशांत पांडे, नव्या अग्रवाल और वेधांश वाजपेयी दूसरे नंबर पर रहे. इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हार्दिक भट्ट, अनंजन त्रिपाठी और प्रभाव जोशी तीसरे नंबर पर रहे. सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं अन्य छात्रों को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया.
अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया से परिचित कराने को समर्पित
शुभम ने कहा कि एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड एक अंतरिक्ष शिक्षा शाखा है, जो छात्रों को खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान की आकर्षक दुनिया से परिचित कराने के लिए समर्पित है. उनके साथ राहुल और अजय रावत भी इसके संस्थापक हैं. संस्था द्वारा इंटरेक्टिव कार्यशालाओं, व्यावहारिक गतिविधियों और आकर्षक शिक्षण अनुभवों के माध्यम से हम अंतरिक्ष विज्ञान को छात्रों के लिए सुलभ और रोमांचक बनाते हैं. रोवर्स के निर्माण और कोडिंग से लेकर रॉकेट लॉन्च करने तक, एस्ट्रो पाठशाला युवाओं को वास्तविक दुनिया की अंतरिक्ष चुनौतियों का पता लगाने के लिए जरूरी उपकरण प्रदान करती है.
Haldwani Talli,Nainital,Uttarakhand
January 31, 2025, 20:32 IST
KBC की तरह पूछे सवाल, बच्चों ने दिया अंतरिक्ष के रहस्यों का जवाब