Tag: Almora Police
अल्मोड़ा पुलिस ने पकड़ी ‘स्मैक’ की अब तक की सबसे बड़ी खेप!
राहुल सिंह/रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड में पुलिस का ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान (Drugs Free Devbhumi Campaign) जारी है. सभी 13 जिलों की पुलिस नशे के सौदागरों पर नकेल कस रही है. इसी कड़ी में अल्मोड़ा पुलिस (Almora Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले में पहली बार स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की गई है. इसकी कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्वमें एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस की ... Read more
Almora News: महिलाओं की सुरक्षा घेरा हुआ और मजबूत, ‘चीता मोबाइल’ बना नारी शक्ति का कवच
अल्मोड़ा. उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) महिला सुरक्षा को लेकर बेहद सक्रिय नजर आ रही है. इसी दिशा में अल्मोड़ा में महिला चीता मोबाइल की शुरुआत की गई है. इसकी शुरुआत अल्मोड़ा की नई एसएसपी रचिता जुयाल (IPS Rachita Juyal) द्वारा की गई है. नगर के लिए महिला चीता मोबाइल का गठन किया गया है. इसका सबसे ज्यादा फायदा उन छात्राओं और महिलाओं को होगा जो थाने नहीं जाना चाहतीं. वे अब अपनी समस्याएं महिला चीता कर्मियों को बता सकती हैं. जिसके आधार पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि जल्द ही जनपद के ... Read more
Almora News : उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन मुक्ति’ से सामाजिक क्रांति की शुरुआत , मासूमों को भिक्षा नहीं शिक्षा की जरूरत
अल्मोड़ा की एसएसपी रचिता जुयाल ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुक्ति’ और ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है. पंचधारा स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू नेगी बताती हैं कि पुलिस द्वारा जिन बच्चों का दाखिला पिछले साल कराया गया था, वह काफी अच्छा कर रहे है.