Tag: meeting

राजस्थान के लिए तैयार किया जा रहा रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एवं एक्शन प्लान प्रोजेक्ट

जयपुर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना की क्रियान्विति के क्रम में मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में स्टेट रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान को लेकर बैठक हुई। बैठक में राजस्थान में आगामी 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के समस्त आयामों को शामिल करते हुए स्टेट रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान के तैयार प्रारूप पर विभिन्न सड़क सुरक्षा हितधारक विभागों के साथ चर्चा हुई।  पंत ने प्रारूप का परीक्षण कर उसमें सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों को शामिल करने के लिए हितधारक विभागों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसीएस परिवहन ... Read more

प्रदेश में एक साथ एक ही दिन में लगेंगे करोड़ों पौधे

जयपुर। प्रदेश में वृक्षारोपण का सघन अभियान आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। योजना के अनुसार एक साथ एक ही दिन में पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाने का कार्यक्रम है। जयपुर में आयोजित पर्यावरणविदों की बैठक में इस अभियान के लिए चर्चा करके निर्णय किए हैं। बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि साल दर साल गर्मी की भीषणता बढ़ती जा रही है, तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है, एक अनुमान के मुताबित वर्तमान में सर्वाधिक तापमान वाले विश्व के 15 शहरों में से 7 शहर अकेले राजस्थान ... Read more

पेयजल-कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार का घेराव करेगी कांग्रेस 

जयपुर। शहर में पेयजल और कानून व्यवस्था खराब होने के आरोप लगाती जयपुर शहर कांग्रेस इसी महीने भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। पीसीसी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा, गंगा देवी और पुष्पेंद्र भारद्वाज, जयपुर शहर कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, शहर कार्यकारिणी पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ... Read more

Developed rajasthan-2047 के लिए आरतिया ने दिये इन्नोवेटिव सुझाव

जयपुर। उद्योग भवन स्थित सभागार में राजस्थान सरकार के उद्योग आयुक्त हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विकसित राजस्थान-2047 एडवाईजरी बैठक में ऑल राज ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसियेशन की ओर से अनेक इन्नोवेटिव सुझाव दिये गये। बैठक में प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक कारोबारी संगठन आरतिया को सुझाव देने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। टीम आरतिया की ओर से उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा इस मीटिंग में थे, उन्होंने सुझाया कि देश का कुल आयात 56 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, यह बहुत बड़ी रकम है। आयात कम करने के लिए जरूरी है कि हम उन ... Read more