उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव न लें छात्र, अपनाएं ये टिप्स, राह होगी आसान
हिमांशु जोशी
पिथौरागढ़: उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं अगले महीने 16 मार्च से शुरू होने जा रही हैं. अक्सर देखा जाता है कि छात्र बोर्ड परीक्षा के दौरान तनाव में आ जाते हैं, जिसका सीधा असर उनके रिजल्ट पर पड़ता है. कई प्रतिभावान छात्र इस तनाव की वजह से पीछे छूट जाते हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि छात्रों को उचित मार्गदर्शन देने की, जिससे वह इस परीक्षा के तनाव से मुक्त हो सकें. पूरे प्रदेश में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं, जिससे छात्रों को तनावमुक्त परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
‘न्यूज 18 लोकल’ ने भी छात्रों की मदद के लिए जाजर चिंगरी स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी से बात की, जिसमें उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त परीक्षा देने के कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिया है , जिसे छात्र अपना लें, तो जीवन में ऐसी कोई परीक्षा नहीं जिसमें उन्हे कोई डर या तनाव का सामना करना पड़े.
अभिभावक छात्रों पर न बनाए अच्छे अंक का दबाव :
प्रधानाचार्य जोशी ने बातचीत में बताया कि छात्रों को इस बार की बोर्ड परीक्षा में काफी गैप मिलने वाला हैं , तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं . परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने बताया कि छात्रों को सुबह के समय शांत मन से पढ़ाई करनी चाहिए. सालभर का पढ़ा हुआ धीरे-धीरे रिवीजन करें. साथ ही उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त करने के लिए अभिवावकों के लिए भी सलाह दी है कि वह अच्छे नम्बर लाने के लिए बच्चों को ना बोलें, उन्हें बस शांत मन से पढ़ने की बात समझाएं.
परीक्षाओं में कम नम्बर आने के डर से छात्र और तनाव में आ जाते हैं जिससे उनका प्रदर्शन और खराब हो जाता है उन्होंने सभी छात्रों को तनावमुक्त होकर परीक्षा देने और परीक्षाओं के लिए सभी को शुभकामनाएं दी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Pithoragarh hindi news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : February 14, 2023, 17:21 IST