Tag: pithoragarh latest news

इसे कहते हैं जुनून… नातियों के साथ नानी सीख रही क, ख, ग, 61 साल की महिला ने कक्षा 1 में लिया एडमिशन

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. किसी ने सच ही कहा है कि पढ़ाई करने की कोई उम्र नहीं होती है. एक शुरुआत ही समाज में कई बदलाव कर सकती है. यह सब नेपाल की बुजुर्ग महिला चंतरा देवी ने सच साबित कर दिखाया है. दरअसल उन्होंने 61 साल की उम्र में स्कूल में दाखिला लिया है. चंतरा न सिर्फ अपने नाती और नातिन के साथ रोज स्कूल जाती हैं बल्कि पहली कक्षा में बैठकर पढ़ाई भी करती हैं. चंतरा देवी का मानना है कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती, बस सीखने की ललक होनी चाहिए. यकीनन चंतरा जो कहती हैं, उस ... Read more

Pithoragarh News : 4 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार; मचा हड़कंप, दो स्कूलों को किया गया बंद

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ की तहसील के जाखनी उप्रेती गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत है. दो हफ्ते पहले घर के बाहर मां के साथ बैठी एक 7 साल की बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया था. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो कि खतरे से बाहर है. अब एक 4 साल के बच्चे पर गुलदार के हमला करने से मौत हो गई. बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं इलाके में गुलदारों की मौजूदगी के चलते दो स्कूलों को फिलहाल बच्चों के लिए बंद कर दिया गया है. गुलदार ... Read more

Pithoragarh News: प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 घरों और एक स्कूल को तोड़ा, जमकर मचा बवाल

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के नैनीसैनी गांव में उस समय बवाल मच गया जब प्रशासन ने नैनी-सैनी एयरपोर्ट से सटे 3 भवनों के साथ ही 1 स्कूल को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर के जरिए पहले हवाई सेवा में लंबे समय से बाधक बने एक स्कूल को तोड़ा. इसके बाद भवनों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. इस दौरान प्रशासन को स्थानीय लोगों को भारी विरोध भी झेलना पड़ा. हालांकि स्थानीय ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक और विरोध के बावजूद प्रशासन ने बलपूर्वक विरोध कर हालात पर काबू ... Read more