Tag: News of Almora

National Sports Day: मेजर ध्यानचंद जैसा बनना चाहते हैं अल्मोड़ा के खिलाड़ी

अल्मोड़ा. हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद हर हॉकी खिलाड़ी के आइडल हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हॉकी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जिला, राज्य और नेशनल तक प्रतिभाग कर चुके हैं. इनमें शुभम कांडपाल, रितिक राज, भावना, अमनप्रीत कौर, बलवंत दानू, तुषार बिष्ट और लक्ष्मी जीना नेशनल तक खेल चुके हैं. हॉकी कोच लता साह ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि हॉकी खेलने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने सीनियर ... Read more

एक छत के नीचे नृत्य-संगीत और मंच कौशल, बच्चों का हुनर निखार रही दिशा एकेडमी

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धारानौला में स्थित दिशा एकेडमी में बच्चों को एक छत के नीचे संगीत, नृत्य, योग, और मंच कौशल के बारे में सिखाया जाता है. यह अपनी तरह का अल्मोड़ा का एकमात्र इंस्टीट्यूट है. यहां करीब 50 बच्चे सुबह-शाम आते हैं और कला की अलग-अलग विधाओं को सीखते हैं. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे यहां पर डांस, तबला, ढोलक, हारमोनियम, मंच कौशल यानी कि मंच पर बच्चों को कैसे परफॉर्म करना है, के बारे में सिखाया जाता है. एकेडमी में कुमाऊंनी संस्कृति और विधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है. दिशा एकेडमी ... Read more

अल्मोड़ा में होने जा रही जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 3 और 4 अगस्त को जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप होने जा रही है. इसे उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आयोजित कर रही है. अल्मोड़ा में इससे पहले तीन बार यह प्रतियोगिता हो चुकी है और इस बार की चौथी प्रतियोगिता अल्मोड़ा के मानस पब्लिक स्कूल में कराई जाएगी. अगर आप या आपके बच्चे भी योग में रुचि रखते हैं और योग प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेंगे. इसमें ... Read more

गली के आवार कुत्तों को पाल रहे मां-बेटे, जानें वजह

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: आप में से किसी न किसी ने तो अच्छी नस्ल का कुत्ता तो जरूर पाला होगा. आज हम आपको उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक ऐसे ही मां बेटे से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अच्छी नस्ल का कुत्ता ना पलकर बाजार के स्ट्रीट डॉग को पालने का काम कर रहे हैं. 30 साल से पाल रहे हैं कुत्तेजी हां! ठीक सुना आपने पिछले 30 साल से अल्मोड़ा के तल्ला जोशी खोला में रहने वाली ममता खत्री आवारा कुत्तों को पालने का काम कर रही है. उनके साथ उनका बेटा भी निभा रहा है. दोनों मां बेटे का ... Read more

पीरियड्स के दौरान ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, जानें PMS के लक्षण और उपचार

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. पीरियड्स के दौरान अक्सर देखा जाता है कि लड़कियों और महिलाओं को हर महीने दर्द और अन्य मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है. हाल ही में मुंबई से इससे जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. दरअसल, बीते 26 मार्च को एक लड़की ने पहले पीरियड्स के आते ही आत्महत्या कर लिया. एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड्स में होने वाले दर्द और तनाव होने की वजह से लड़कियां और महिलाएं काफी परेशान रहती हैं, जिस वजह से उन्हें उस वक्त समझने और उनसे बात करने की जरूरत होती है. पीरियड्स के दौरान PMS यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम बीमारी ... Read more

ये है कुमाऊं का पहला मानस खंड विज्ञान केंद्र, 5 गैलरी में ज्ञान का भंडार

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मानस खंड विज्ञान केंद्र स्थापित हो चुका है. इससे युवा पीढ़ी को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि इस केंद्र में ज्ञान का भंडार है. बच्चे यहां पर खेल-खेल में कई ज्ञान की बातें आसानी से सीख पाएंगे. कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह पहला विज्ञान केंद्र है. इससे पहले तक राजधानी देहरादून में यह केंद्र स्थापित था और अल्मोड़ा में यह दूसरा केंद्र खुलने से यहां के बच्चों को काफी फायदा होगा. मानस खंड विज्ञान केंद्र में पांच गैलरी बनाई गई हैं, जिसमें बच्चों के साथ बड़े और पर्यटक यहां पर आकर बहुत कुछ ... Read more

पहाड़ में जंगलों की आग आज भी बड़ी चुनौती, अब 'कठपुतली' को मिली जागरूकता की जिम्मेदारी

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली आग प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरी है. 20022 की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हर साल औसतन 1,978 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से सुलगता है. इससे वनस्पति एवं जैविक संपदा का नुकसान तो होता ही है, हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरण भी बुरी तरह प्रभावित होता है. पिछले 12 वर्षों में उत्तराखंड के जंगलों में आग की 13,574 घटनाएं हुई हैं, फिर भी आग बुझाने की विभागीय तकनीकी पारंपरिक ही है. उत्तराखंड के जंगलों में फायर सीजन में कई लाखों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो जाते हैं. जिस ... Read more

ये बुजुर्ग है या 'शक्तिमान'! खेल के मैदान में नौजवान भी टेक देते हैं घुटने, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: एक समय के बाद उम्र ढलने लगती है और 50 साल के बाद तो लोग अपने शरीर पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले एक बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें बुजुर्ग कहना थोड़ा गलत होगा. वह 67 साल की उम्र में भी हर नौजवान को टक्कर दे रहे हैं. अल्मोड़ा के रहने वाले हरीश अधिकारी 67 साल की उम्र में भी बैडमिंटन खेल रहे हैं. इस उम्र में उनका जोश देखने को मिलता है. हरीश की उम्र भले ही 67 के पार क्यों न हो, लेकिन वह बैडमिंटन कोर्ट में 15 ... Read more