Tag: News of Uttarakhand
शहरों की हवा हुई जहरीली तो पर्यटकों ने किया नैनीताल का रुख, बढ़े टूरिस्ट
नैनीताल: इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली की हवा दिन-प्रतिदिन प्रदूषित होती जा रही है, यहां का AQI लेवल बढ़ता जा रहा है. आलम ये है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI लेवल 500 पार पहुंच चुका है. ऐसे में दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है. इसका कारण दिवाली के दौरान हुआ प्रदूषण और किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाना है. वहीं दिल्ली के प्रदूषण से निजात पाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं. नैनीताल में नवम्बर का महीना ऑफ सीजन रहता था लेकिन दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों से इन दिनों सरोवर नगरी ... Read more
जज्बे को सलाम! पति ने छोड़ा साथ, तो स्वादिष्ट मोमोज ने बदल दी जिंदगी; आज बच्चों को भी दे रहीं उच्च शिक्षा
नैनीताल: हमारे समाज में ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो अपनी अथाह मेहनत से समाज में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं. ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहीं हैं नैनीताल की लक्ष्मी, जो रोजाना ठीक शाम छह बजे से रात नौ बजे तक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में मोमोज की दुकान लगाती हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं. लक्ष्मी बताती हैं कि उनके पति उनसे अलग रहते हैं. जिसके बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर है. यही वजह है कि उन्होंने मोमोज बेचने शुरू किए. आज वह अपने तीनों बच्चों को अच्छी शिक्षा ... Read more
इस 'वाटिका' में मिलता हर अंग के रोग का इलाज, जानिए कौन सी बीमारियां होंगी दूर
हल्द्वानी: उत्तरखंड में वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में अलग-अलग वन वाटिका के माध्यम से लोगों को वनस्पतियों को संरक्षित करने का संदेश दिया जा रहा है. हल्द्वानी वन अनुसंधान केंद्र में ऐसे कई पेड़-पौधे और वनस्पतियां लगाए गए हैं, जो मनुष्य के जीवन से जुड़ी हैं. अनुसंधान केंद्र में एक ऐसे वाटिका बनाई गई है, जिस वाटिका में हर मर्ज का पौधा है. इसे ‘मानव अंग वाटिका’ का नाम दिया गया है. जानें किन मर्ज के लिए दवाएं हैं बेहतरबता दें कि वन अनुसंधान केंद्र हल्द्वानी में पेट, सांस, त्वचा, अस्थि रोग ठीक करने वाले औषधीय पौधे इस वाटिका में ... Read more
टेबल टेनिस मुकाबला जीतने उतरे 25 बुजुर्ग, फाइनल में इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में सालभर खेल होते रहते हैं. इसी कड़ी में नगर में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 साल से अधिक उम्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. नैनीताल के सबसे पुराने स्कूल चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज (सीआरएसटी) नैनीताल द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका नाम द्वितीय भुवन चंद्र साह मेमोरियल अंतर विद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता तथा वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता था. प्रतियोगिता 2 सितंबर से 4 सितंबर तक चली. माल रोड में स्थित शीला होटल द्वारा प्रायोजित इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के अलावा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों ... Read more
बच्चों को फ्री दिया जा रहा है क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण, नैनीताल में लगी है आर्टिफिशियल वॉल
नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों स्थानीय स्कूली बच्चों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं. मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में स्थित आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल में रोजाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक वॉल क्लाइंबिंग करवाई जा रही है. जिससे बच्चों की रुचि भी इस ओर बढ़ रही है. और रोजाना 20 से 25 बच्चे क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. प्रशिक्षक और एवरेस्ट विजेता तूसी साह बताती हैं कि जैसे फुटबॉल, हॉकी, और अन्य खेलों का ओलंपिक में स्थान है ठीक उसी प्रकार क्लाइंबिंग का भी ओलंपिक में अपना स्थान है. ... Read more
National Sports Day: मेजर ध्यानचंद जैसा बनना चाहते हैं अल्मोड़ा के खिलाड़ी
अल्मोड़ा. हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद हर हॉकी खिलाड़ी के आइडल हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हॉकी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जिला, राज्य और नेशनल तक प्रतिभाग कर चुके हैं. इनमें शुभम कांडपाल, रितिक राज, भावना, अमनप्रीत कौर, बलवंत दानू, तुषार बिष्ट और लक्ष्मी जीना नेशनल तक खेल चुके हैं. हॉकी कोच लता साह ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि हॉकी खेलने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने सीनियर ... Read more
एक छत के नीचे नृत्य-संगीत और मंच कौशल, बच्चों का हुनर निखार रही दिशा एकेडमी
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धारानौला में स्थित दिशा एकेडमी में बच्चों को एक छत के नीचे संगीत, नृत्य, योग, और मंच कौशल के बारे में सिखाया जाता है. यह अपनी तरह का अल्मोड़ा का एकमात्र इंस्टीट्यूट है. यहां करीब 50 बच्चे सुबह-शाम आते हैं और कला की अलग-अलग विधाओं को सीखते हैं. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे यहां पर डांस, तबला, ढोलक, हारमोनियम, मंच कौशल यानी कि मंच पर बच्चों को कैसे परफॉर्म करना है, के बारे में सिखाया जाता है. एकेडमी में कुमाऊंनी संस्कृति और विधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है. दिशा एकेडमी ... Read more
फुटबाल प्रतियोगिता में लंबाई के हिसाब से होता है सिलेक्शन, जानें वजह
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में मल्लीताल में डीएसए मैदान है. इस मैदान में इन दिनों ‘एचएन पांडे इंडिपेंडेंस डे चिल्ड्रन फुटबॉल’ टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें स्थानीय स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस टूर्नामेंट को एक चीज बेहद खास बनाती है. दरअसल, इस टूर्नामेंट का पहला फाइनल मैच 15 अगस्त 1947 को खेला गया था. तबसे लेकर अब तक ये टूर्नामेंट लगातार नैनीताल में आयोजित होता आ रहा है. 1947 में 6 टीमों ने किया था प्रतिभागवहीं, टूर्नामेंट की एक खास बात ये भी है कि इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों की लंबाई 4 फुट 9 ... Read more
अल्मोड़ा में होने जा रही जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 3 और 4 अगस्त को जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप होने जा रही है. इसे उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आयोजित कर रही है. अल्मोड़ा में इससे पहले तीन बार यह प्रतियोगिता हो चुकी है और इस बार की चौथी प्रतियोगिता अल्मोड़ा के मानस पब्लिक स्कूल में कराई जाएगी. अगर आप या आपके बच्चे भी योग में रुचि रखते हैं और योग प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेंगे. इसमें ... Read more
नैनीताल के DSB में 'दीक्षारंभ' का शुभारंभ, स्टूडेंट्स को मिल रही करियर टिप्स
नैनीताल. उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय के नैनीताल स्थित डीएसबी कैंपस में स्नातक स्तर पर यूजीसी नियमानुसार एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. दीक्षांत समारोह की तर्ज पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का नाम दीक्षारंभ रखा गया है. यह दो दिवसीय कार्यक्रम है, जो 29 जुलाई को शुरू हुआ. कार्यक्रम परिसर के एएन सिंह सभागार में आयोजित किया गया है. इसमें नए एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं का शामिल होना अनिवार्य है. इस कार्यक्रम में छात्रों को उनके करियर से संबंधित टिप्स दिए जा रहे हैं. खास बात यह है कि स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में काफी रुचि ले रहे ... Read more