Tag: न्यूज
पहाड़ की बेटी के पहाड़ से हौसले! गुरू के कहने पर उठाया कदम, जानें कैसे ‘ढोल गर्ल’ बनीं वर्षा बंडवाल
सोनिया मिश्रा/चमोली. देवभूमि उत्तराखंड में कई प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्होंने कई सामाजिक वर्जना को तोड़ कर नई कहानी का अध्याय शुरू किया है. उन्हीं में से एक हैं वर्षा बंडवाल, जिन्होंने अपने गुरु के मार्गदर्शन में रहकर ढोल सीखना शुरू किया और आज पुरुषों पर ढोल के एकाधिकार को खत्म कर वह तमाम महिलाओं के लिए मिसाल बन गईं. साथ ही आज उन्होंने अपनी पहचान ‘ढोल गर्ल’ के रूप में बनाई है. चमोली जिले के पीपलकोटी गडोरा गांव की रहने वालीं वर्षा बंडवाल के ढोल बजाने की कला हर किसी को मंत्र मुग्ध कर देती है. ढोल पर वर्षा की ... Read more
500 साल पुराना है रम्माण नृत्य…18 तालों में पूरी होती है रामायण, जानें क्या है ‘मुखौटा नृत्य’
सोनिया मिश्रा//चमोली. देवभूमि उत्तराखंड ने सदियों से लोक संस्कृति, लोककलाओं, लोकगाथाओं को संजोकर रखा है और यही बात इसे दूसरों से अलग बनाती है. ऐसी ही एक लोक संस्कृति है रम्माण, जिसने देवभूमि के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र से विश्व सांस्कृतिक धरोहर में अपना स्थान बनाया है. साथ ही जिसने आज भी अपने 500 वर्षों के इतिहास को संजोकर रखा है. चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड जोशीमठ में प्रत्येक वर्ष रम्माण उत्सव का धूमधाम से आयोजित किया जाता है. इसमें रामायण से संबंधित विभिन्न विधाओं की ढोल दमाऊ की 18 तालों में प्रस्तुति की जाती है. इसे ‘मुखौटा नृत्य’ भी ... Read more
Chamoli News: मुश्किल हालातों में भी नहीं मानी हार, जानिए कौन हैं ‘गोल्डन गर्ल’ मानसी नेगी?
सोनिया मिश्रा/ चमोली. उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है. जनपद के कई युवा राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में पूरे देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्हीं में से एक है गोल्डन गर्ल मानसी नेगी (Mansi Negi Walk Race). बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानसी चमोली के मजोठी गांव की है. उनका जन्म 3 मई 2003 को हुआ था. मानसी के पिता का नाम लखपत सिंह और मां का नाम शकुंतला देवी है. घर की पारिवारिक स्थिति ठीक न होने की वजह से परिवार की अन्य महिलाओं ... Read more
‘अपणु आधार’ बनाने के लिए विशेष इंतजाम, जानें किसे मिलेगा फायदा, रोस्टर तैयार
सोनिया मिश्रा/रुद्रप्रयाग. जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ गहरवार ने स्कूली बच्चों की आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ‘अपणु आधार’ नाम से स्कूलों में शिविर आयोजित करवाए हैं, जिसमें सभी स्कूली छात्र छात्राओं के साथ, बाहरी लोग भी आधार संबधी दिक्कतों को ठीक करवा सकेगे. बशर्तें उसके लिए पहले दिए नंबरों पर फोन से बातचीत कर जानकारी लेनी होगी. अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में विगत माह जिले के विद्यार्थियों के आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यालयों में अपणु आधार बनाए जाने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए थे, जिनमें संबंधित क्षेत्र ... Read more
चमोली जिले के गणाई में शिक्षक को दी विदाई, पूरा गांव रोया फुट फुट कर
सोनिया मिश्रा चमोली/जोशीमठ: उत्तराखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत वर्ष में प्रत्येक विभागों में ट्रांसफर की प्रक्रिया होती है. इसी प्रकार, शिक्षा विभाग में भी सुगम और दुर्गम का प्रावधान होता है, जिसे सभी अध्यापकों को मानना होता है. वे अपनी सेवाएं अपनी कर्मभूमि में ही देने का प्रयास करते हैं. हालांकि, कुछ अध्यापक अपनी मेहनत, प्यार और ईमानदारी के साथ सभी के दिलों में अपनी एक अलग छवि, पहचान और रिश्ते बना लेते हैं. इसके बाद, जब उनको किसी अन्य स्थान पर ट्रांसफर होने की सूचना मिलती है, तो उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों की आंखें उनके जाने से भावुक ... Read more
Karnaprayag History: कर्णप्रयाग खूबसूरत होने के साथ है बेहद खास, महाभारत के कर्ण से जुड़ा है नाता!
रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा कर्णप्रयाग. उत्तराखंड के पांच प्रयागों में से एक अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर कर्णप्रयाग (Karnaprayag History) नगर बसा है. आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का यह एक कस्बा है, जहां दूरदराज के गांवों से जुड़े लोग तमाम छोटी बड़ी जरूरत के सामान को लेने पहुंचते हैं. माना जाता है कि महाभारत के पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर ही इस नगर का नाम कर्णप्रयाग पड़ा है. उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग शहर अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर बसा है, जो धार्मिक, पर्यटन, राजनैतिक ऐतिहासिक दृष्टि से अपना बेहद महत्वपूर्ण स्थान ... Read more
एनबीई जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एनबीई एडमिट कार्ड 2021: नेशनल बोर्ड एग्जामिनेशन की ओर से जूनियर असिस्टेंट और जूनियर अकाउंटेंट समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी कर दिया गया है. वहीं परीक्षा तिथि की भी घोषणा कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए थे वो ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड (NBE Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 42 पदों पर भर्तियां होंगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2021 ... Read more