Nainital Tourist Spot: यहां जंगल के बीच में छिपा है खूबसूरत वॉटरफॉल, आपको पता है?
सीमा नाथ/नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जो हरी-भरी शांत वादियों में बसा है. सरोवर नगरी की सुकून देने वाली मनमोहक वादियां यहां आने वाले सैलानियों के मन को भा जाती हैं, जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन अगर आप शहर की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप जंगल के बीचो बीच बसे नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं.
यह वॉटरफॉल नैनीताल के रातीघाट-गरमपानी पैदल मार्ग में स्थित है, जहां पहुंचने के लिए आपको नैनीताल के मशहूर बिड़ला स्कूल से करीब तीन किलोमीटर का पैदल ट्रैक पार करना पड़ेगा. नैनीताल के जू रोड से करीब तीन किलोमीटर की चढ़ाई के बाद बिड़ला स्कूल के नजदीक पहुंचा जा सकता है. यहां पहुंचने के लिए आप रेंटेड बाइक या टैक्सी कर सकते हैं. करीब तीन किलोमीटर का पैदल ट्रैक पार करने के बाद इस खूबसूरत से झरने तक पहुंचा जा सकता है. घने जंगलों के बीच मौजूद यह वॉटरफॉल बेहद खूबसूरत है.
सुनसान जंगल में पानी के झरने की आवाज यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. हालांकि शहर से दूर जंगल के बीच मौजूद होने की वजह से इस बेहतरीन प्लेस के बारे मे ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है, जिस वजह से यहां ज्यादातर लोग पहुंच नहीं पाते हैं.
डेवलप हो टूरिस्ट स्पॉट
स्थानीय निवासी अनिल ठाकुर ने बताया कि गरमपानी-रातीघाट पैदल मार्ग में यह खूबसूरत सा झरना मौजूद है, जो बेहद ही आकर्षक है. जिसे भी प्रकृति से प्रेम हो और वह हरियाली और शांत वातावरण के बीच कुछ सुकून के पल बिताना चाहता है, वह यहां आ सकता है. उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा यहां कई प्रकार के पक्षी भी देखने को मिलते हैं, इसलिए बर्ड वॉचर्स और नेचर लवर के लिए यह एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार-प्रशासन को इस तरह के छोटे-छोटे टूरिस्ट स्पॉट को डेवलप करना चाहिए, जिससे नैनीताल में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही बल्कि इससे शहर का भार भी कम होगा और स्थानीय लोगों को इससे रोजगार मिलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Nainital news, Nainital tourist places, Uttarakhand news, Uttarakhand Tourism
FIRST PUBLISHED : April 22, 2023, 17:43 IST