Tag: Places to visit in Nainital
नैनीताल में नहीं मिलेगा इससे सस्ता और अच्छा रूम…छात्रों के लिए तगड़ा डिस्काउंट
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप भी गर्मियों में नैनीताल घूमने का प्लान कर रहे हैं और कोई सस्ता और आरामदायक रूम सर्च कर रहे हैं , तो आपके लिए यूथ हॉस्टल एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. नैनीताल के सूखाताल स्थित यूथ हॉस्टल, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स द्वारा संचालित किया जाता है. यूथ हॉस्टल में पर्यटकों को सस्ते में डॉरमेट्री और रूम मिल जाएंगे. यहां बेहद आरामदायक और साफ-सुथरी डॉरमेट्री आपको मात्र 200 रुपये में मिल जाएगी. अगर आप किसी स्कूल या कॉलेज के छात्र हैं, तो आपको आईडी कार्ड ... Read more
वादियों की इस व्यू को अगर कर दिया है मिस , तो खाक घूमें नैनिताल “टिफिन टॉप”…
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में वैसे तो कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है. जहां से आप नैनीताल की खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकते हैं. ऐसा ही एक बेहद सुंदर पर्यटक स्थल नैनीताल की अयारपाटा पहाड़ी की चोटी में स्थित टिफिन टॉप है. बेहद खूबसूरत ट्रेक के बाद आप यहां तक पहुंच सकते हैं. यहां से दिखने वाला नैनीताल का खूबसूरत नजारा दिल को सुकून प्रदान करता है. इस जगह को एक अन्य नाम ‘डोरोथी सीट’ के नाम से भी जाना जाता है. टिफिन टॉप नैनीताल शहर से लगभग 5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है. यहां तक आप ... Read more
Nainital Tourist Spot: यहां जंगल के बीच में छिपा है खूबसूरत वॉटरफॉल, आपको पता है?
सीमा नाथ/नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जो हरी-भरी शांत वादियों में बसा है. सरोवर नगरी की सुकून देने वाली मनमोहक वादियां यहां आने वाले सैलानियों के मन को भा जाती हैं, जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स हैं, लेकिन अगर आप शहर की आपाधापी से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो आप जंगल के बीचो बीच बसे नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह वॉटरफॉल नैनीताल के रातीघाट-गरमपानी पैदल मार्ग में स्थित है, जहां ... Read more
Nainital: जंगल के बीचोंबीच है नैनीताल का ये खूबसूरत ‘हिडन वॉटरफॉल’, एक बार आएंगे तो इश्क हो जाएगा!
रिपोर्ट- सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल शहर प्रकृति की गोद में बसा है. यह नगर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत संगम है. जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह झरना नैनीताल के मशहूर बिड़ला स्कूल से करीब तीन किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर स्थित है. नैनीताल की जू रोड पर करीब तीन किलोमीटर ... Read more