Tag: न्यूज18

अंग्रेजों ने उत्तराखंड के इस शहर को दिया था 'छोटी विलायत' का दर्जा, पहाड़ी शहर में मौजूद हैं 18 चर्च

तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल अपनी सुंदर नैनी झील के लिए काफी प्रसिद्ध है. इस सुंदर झील की वजह से इसे सरोवर नगरी भी कहा जाता है, लेकिन यहां स्थित चर्च की संख्या को देखते हुए इसे “चर्चों का शहर” भी कहा जाता है. यहां लगभग 18 छोटे-बड़े चर्च मौजूद हैं. यकीनन यहां काफी ऐतिहासिक और ब्रिटिशकालीन चर्च भी हैं, जिस वजह से क्रिसमस के मौके पर इस शहर में खूब रौनक रहती है. प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ही नैनीताल में करीब 6 मुख्य चर्च और लगभग एक दर्जन छोटे चर्च मौजूद हैं. कुमाऊं का यह शहर ईसाई धर्म ... Read more

भारत का ‘बकिंघम पैलेस’, जानें नैनीताल के इस खूबसूरत भवन का रोचक इतिहास

तनुज पाण्डे/ नैनीताल.उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित राजभवन ब्रिटिश वास्तुकला की अद्भुत विरासत है. गौथिक शैली में बनी इस इमारत की खूबसूरती, परिवेश, हरियाली, शांत वादियां और पहाड़ों का ठंडा मौसम इसे देश के सर्वश्रेष्ठ राजभवनों में से एक बनाता है. चारों तरफ हरियाली और और कई तरह के पेड़ पौधों से घिरा नैनीताल का राजभवन बेहद खूबसूरत है, जो नैनीताल के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है. समुद्र तल से 6,785 फीट ऊंचाई पर स्थित इस राजभवन की नींव 27 अप्रैल 1897 को रखी गई थी, जो मार्च 1900 में बनकर तैयार हुआ. गौथिक शैली में बने इस ... Read more

ऐपण गर्ल ने अपने हुनर से विदेश तक बनाई पहचान, पूर्व सीएम समेत कई हस्तियां पूजा के हुनर की कायल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब खास मौकों पर घर के आंगन, देहली, मंदिर व दीवारों तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह कला अब घर की दहलीज़ों से बाहर निकलकर रक्षाबंधन की राखी से लेकर तमाम अवसरों पर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने लगी है. इसी रूप में ऐपण कला का शानदार नमूना भीमताल की बेटी पूजा पडियार ने पेश किया है. प्रदेश के साथ ही देश और विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा रहीं पूजा मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही ... Read more

आज भी यहां मौजूद है गांधी जी की हस्ताक्षर वाली यात्रा की तस्वीर, उल्टे नाव जैसी है इस म्यूजियम की छत

तनुज पाण्डे/नैनीताल : उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और राजनीतिक धरोहरों को संजोए हुए नैनीताल के डीएसबी परिसर में हिमालय संग्रहालय स्थित है. इस संग्रहालय में रखी उत्तराखंड से जुड़ी प्रत्येक धरोहर का इतिहास हिमालय की तरह ही विराट रहा है. इस संग्रहालय में उत्तराखंड की संस्कृति, पौराणिकता और इतिहास का मिला जुला संयोग देखने को मिलता है. हिमालय संग्रहालय की स्थापना साल 1987 में डीएसबी परिसर के इतिहास विभाग में एक छोटे से कमरे में हुई थी. साल 2004 में इस संग्रहालय को वर्तमान के असेंबली हॉल में स्थापित किया गया. यहां उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास, दस्तावेज, उत्तराखंड की पत्रकारिता ... Read more