Tag: bhimtal
ऐपण गर्ल ने अपने हुनर से विदेश तक बनाई पहचान, पूर्व सीएम समेत कई हस्तियां पूजा के हुनर की कायल
रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब खास मौकों पर घर के आंगन, देहली, मंदिर व दीवारों तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह कला अब घर की दहलीज़ों से बाहर निकलकर रक्षाबंधन की राखी से लेकर तमाम अवसरों पर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने लगी है. इसी रूप में ऐपण कला का शानदार नमूना भीमताल की बेटी पूजा पडियार ने पेश किया है. प्रदेश के साथ ही देश और विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा रहीं पूजा मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही ... Read more
भीमताल के इस वार्ड का रास्ता बेहद खतरनाक, दर्जनों परिवार परेशान, सड़क बनाने की मांग
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी भीमताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर दो शहीद मनोज नौगाई सार्वजनिक मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. यह पिछले काफी समय से खराब पड़ा है. इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार नगर प्रशासन से मांग करने के बाद भी मार्ग की हालत नहीं सुधरी है और वे लोग रोज इस खराब सड़क से परेशान रहते हैं. उन्हें इस सड़क पर हादसों का भी डर बना ... Read more
Bhimtal: बारिश की वजह से गिरी दीवार 6 साल में भी नहीं बनी, ग्रामीणों को सता रहा ‘डर’
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. भीमताल नगर पंचायत के वार्ड दो डांठ से नौकुचियाताल रोड तक जाने वाले पैदल रास्ते में करीब 6 साल पहले एक दीवार गिर गई थी, जो आज तक नहीं बन पाई है. इस वजह से साल 2016 इस सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. दरअसल वार्ड दो के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा परिवार इसी सड़क से आना-जाना करते हैं. यही नहीं, नौकुचियाताल, पांडे गांव और दूरदराज गांव के लोग इसी रास्ते से सरकारी दफ्तर, तल्लीताल अस्पताल आते-जाते हैं. इसके अलावा कई स्कूल के बच्चे, ट्यूशन पढ़ने बच्चे ... Read more