तारों की बारिश! नैनीताल में यहां से देखें दिलकश नजारा, सिर्फ इतने रुपये में रहना-खाना और भी बहुत कुछ
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. इस महीने 13 और 14 तारीख को उल्का बौछार अपने चरम पर होगी. इसे तारों की बारिश भी कहा जाता है. इस दिलकश खगोलीय घटना के गवाह बनने के लिए आप उत्तराखंड के नैनीताल आ सकते हैं. यहां पंगोट में स्थित सनबर्ड रिट्रीट रिजॉर्ट और द नेस्ट कॉटेज में इसकी व्यवस्था की गई है. यहां टेलीस्कोप और अन्य उपकरण लगाए गए हैं. वहीं यहां 3 दिन (13 से 15 दिसंबर) रहने-खाने के लिए पैकेज 6500 रुपये से शुरू है. इसमें भोजन, वाईफाई, गीजर आदि की व्यवस्था आपको मिलेगी. एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन ऑफिसर कुलदीप ने बताया कि हर साल दिसंबर माह की 13 और 14 तारीख को उल्का बौछार की घटना होती है, जिसे जेमिनीड उल्का बौछार (Geminid Meteor Shower) कहा जाता है. इस दिन 200 से भी ज्यादा उल्का पिंडों को देखा जा सकता है. इन्हें टूटा हुआ तारा (Shooting Stars) भी कहा जाता है.
क्यों होती है जेमिनीड उल्का बौछार?
उन्होंने बताया कि हमारी पृथ्वी सूर्य के चारों ओर अपनी कक्षा में घूमती है. ब्रह्मांड में मौजूद धूमकेतु भी ग्रहों के समान सूर्य की परिक्रमा करते हैं. ऐसे में अंतरिक्ष में मौजूद पथरीला धूमकेतु 3200 फैथॉन (3200 Phaethon) जब सूरज के पास से गुजरता है, तो यह घूमकेतु जलने लगता है. तब इसके टुकड़े तेजी से पीछे की ओर इससे निकलते जाते हैं और अंतरिक्ष में उल्कापिंडों के रूप में बनते चले जाते हैं. वहीं इसके बहुत सारे उल्कापिंड पृथ्वी की कक्षा में भी रह जाते हैं. ज्यादातर 13 और 14 दिसंबर की रात जब पृथ्वी अपनी कक्षा से गुजरती है, तो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण ये उल्कापिंड पृथ्वी की तरफ आते हैं. जैसे ही ये उल्कापिंड पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते हैं, तो पृथ्वी के वातावरण के कारण इन्हें घर्षण मिलता है और ये जलने लगते हैं, जिससे हमें आसमान में प्रकाश की बौछार दिखती है, जिसे जेमिनीड उल्का बौछार कहा जाता है.
6500 रुपये में रहना और खाना
अगर आप भी इस खूबसूरत खगोलीय घटना के गवाह बनना चाहते हैं, तो नैनीताल के पंगोट में स्थित द सनबर्ड रिट्रीट रिजॉर्ट और द नेस्ट कॉटेज में 13 से लेकर 15 दिसंबर तक आप इसका हिस्सा बन सकते हैं. इसके लिए बाकायदा रिजॉर्ट संचालकों ने कुछ पैकेज तैयार किए हैं. द सनबर्ड रिट्रीट रिजॉर्ट के संचालक पार्थ ने बताया कि मात्र 6500 रुपये (प्रति व्यक्ति) के पैकेज में आपको दो दिन लिए डोम्स में आरामदायक स्टे के साथ ही खाना भी उपलब्ध कराया जाएगा. 7500 रुपये के पैकेज में वुडन लक्जरी कॉटेज में स्टे के साथ खाना उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं अगर आप लक्जरी स्टे चाहते हैं, तो इसके लिए द नेस्ट कॉटेज के संचालक विक्की ने बताया कि उनके यहां मात्र 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति पैकेज के हिसाब से लक्जरी स्टे के साथ ही स्वादिष्ट भोजन भी परोसा जाएगा. इन सभी पैकेज में ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर के साथ लाइव म्यूजिक, बोन फायर, एडवेंचर एक्टिविटी, के साथ ही एस्ट्रोनॉमी सेशन करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं, तो उनके इंस्टाग्राम पेज ASTROVERSE के जरिए उनसे संपर्क कर सकते हैं या फिर आप उनके फोन नंबर 7906619068 के जरिए भी बुकिंग करवा सकते हैं.
कैसे पहुंचे यहां तक?
द नेस्ट कॉटेज और द सनबर्ड रिट्रीट रिजॉर्ट तक पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले नैनीताल आना होगा. यहां से आप अपने वाहन, शेयरिंग कैब या बाइक-स्कूटी से पंगोट की इस जगह तक आसानी से पहुंच सकते हैं. नैनीताल से पंगोट की दूरी 12 किलोमीटर है.
.
Tags: Local18, Nainital news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : December 12, 2023, 14:08 IST