Tag:   न्यूज़ 18 लोकल

उत्तराखंड में एक ऐसा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, जहां 15 साल से प्रिंसिपल ही नहीं!

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. किसी भी स्कूल-कॉलेज या अन्य इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल का होना अनिवार्य होता है, पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ऐसा संस्थान भी है, जहां पर करीब 15 साल से प्रिंसिपल की तैनाती नहीं हो पाई है. इस इंस्टीट्यूट के बच्चे और टीचर आज भी प्रिंसिपल की राह देख रहे हैं. खाली कुर्सी और बंद दरवाजे को देखकर छात्र और टीचर मायूस लौट जाते हैं. यहां का चार्ज प्रशासन को दिया गया है और वर्तमान में एसडीएम के पास कार्यभार है. हम बात कर रहे हैं जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की. इसकी स्थापना 1991 में ... Read more

अल्मोड़ा में इंस्टीट्यूट पर तालाबंदी कर सड़कों पर उतरे होटल मैनेजमेंट के छात्र, जानें वजह

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. स्कूल या फिर किसी भी संस्थान में बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, जहां से वह अपनी शिक्षा को ग्रहण करते हैं. पर जिस संस्थान में वह पढ़ाई कर रहे हैं और वहां टीचर की कमी हो तो बच्चे आखिर क्या कर सकते हैं. ऐसा ही मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से सामने आया है. यहां पर टीचरों की कमी के चलते छात्रों ने होटल मैनेजमेंट संस्थान में तालाबंद कर दिया है . जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट साल 1991 में स्थापित हुआ था और यहां पर विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ाई ... Read more

मेरी सहेली के तहत मिलेगा महिलाओं और बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन पैड,

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. ग्रामीण अंचलों की महिलाएं और बालिकाओं को होने वाली मासिक धर्म की वजह से उन्हें कई बार सैनेटरी पैड नहीं मिल पाते हैं जिसके बाद वो कपड़े या फिर अन्य चीजों का प्रयोग करती हैं जिस वजह से उन्हें कई बार अन्य दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है. इसको देखते हुए राज्य सरकार के द्वारा ‘मेरी सहेली’ करके सेनेटरी नैपकिन पैड वेल्डिंग मशीन की शुरुआत की है. अल्मोड़ा के ग्रामीण इलाको की महिलाओं और बालिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए सैनेटरी नैपकिन पैड वेल्डिंग मशीन लगाई गई है. यह मशीन लगने से महिलाओं और बालिकाओं को सबसे ... Read more

अल्मोड़ा विश्वविद्यालय बना अखाड़ा, धारा 144 लागू, परेशान हो रहे छात्र

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में ग्रामीण क्षेत्र के साथ कई राज्यों से बच्चे यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते हैं. विश्वविद्यालय को बने हुए 3 साल पूरे हो चुके हैं पर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अब यहां पर अखाड़ा बनते हुए भी नजर आ रहा है. आए दिन परिसर में कुछ न कुछ बवाल देखने को मिलता है. जिस कारण दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दरअसल, छात्र संघ के चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर कालेज परिसर में छात्र नेता और अन्य संगठन के लोग परिसर ... Read more