Haridwar News : हरिद्वार में फिनलैंड के तर्ज पर खुला स्कूल, खेल-खेल में होगी पढ़ाई, छात्रों पर नहीं होगा किताबों का बोझ


रिपोर्ट : ओम प्रयास

हरिद्वार. खेल खेल में बच्चों को पढ़ाई करवाने और किताबों का बोझ कम करने के लिए एक नए स्कूल की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड के हरिद्वार के शिवालिक नगर में एक प्ले स्कूल खुला है, जहां बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई कराई जाएगी. दरसल इस प्ले स्कूल में बच्चों को फिनलैंड की तर्ज पर पढ़ाई कराई जाएगी. फिनलैंड में बच्चों पर किताबों और बैग का बोझ नहीं डाला जाता बल्कि चिप लेवल की किताबों से बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई कराई जाती है. अब ऐसे ही हरिद्वार में यह पहला स्कूल है, जहां पर छोटे बच्चो को फिनलैंड की तर्ज पर खेल-खेल में पढ़ाई कराई जाएगी. इस स्कूल की शुरुआत हो चुकी है, जहां पर एडमिशन चल रहे हैं. फिलहाल इस स्कूल में प्ले, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी की पढ़ाई होगी. साथ ही इस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को उनके माता-पिता घर बैठकर उन पर नजर रख पाएंगे.

वैसे तो हरिद्वार के ज्यादातर स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन उनका एक्सेस बच्चों के पेरेंट्स को नहीं दिया जाता है. जानकारी के अनुसार, यह सुविधा केवल अब तक दिल्ली के स्कूलों में है. जिसके बाद अब हरिद्वार में यह पहला स्कूल होगा, जहां कैमरों का एक्सेस बच्चों के माता-पिता को दिया जाएगा. हरिद्वार के शिवालिक नगर में बबल्स स्कूल खुल चुका है, जिसमें छोटे बच्चों के दाखिले चल रहा है.

खेल-खेल में होगी पढ़ाई
इस बात को लेकर स्कूल के डायरेक्टर पूर्व सैनिक राजकुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हरिद्वार के शिवालिक नगर में प्री स्कूल बबल्स खोला गया है, जिसमे सभी सुविधाएं हैं. इस स्कूल में नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और प्ले ग्रुप के लिए बेसिक सभी सुविधाएं रहेंगी. इस प्ले स्कूल में बच्चों के कौशल विकास की वृद्धि करने के लिए कई प्रकार की एक्टिविटीज होंगी, जिससे बच्चों पर किताबों का बोझ ना पड़े और बच्चों को खेल खेल में पढ़ाई कराई जाएगी. राजकुमार बताते हैं कि हमारा मकसद बच्चों को सिर्फ एकेडमिक सिखाना ही नहीं है बल्कि बेसिक चीजों को अलग प्रकार से सिखाना है, जिससे बच्चे खेल खेल में बेसिक सीखें और पढ़ाई उन्हें बोझ ना लगे.

स्कूल में ऑफलाइन एडमिशन हुआ शुरू
वह बताते हैं कि स्कूल के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे की फैसिलिटी है, जिसका एक्सेस स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को दिया जाएगा, जिससे बच्चों के माता-पिता घर बैठकर अपने बच्चों पर नजर रख पाएंगे. हरिद्वार के शिवालिक नगर में यह पहला स्कूल खुलने जा रहा है, जिसमें किताबों का बोझ कम कर बच्चों को एक अलग तरीके से पढ़ाई कराई जाएगी. इस स्कूल में बच्चे खेल खेल में बेसिक 1 2 3, A B C D, हिंदी-इंग्लिश आदि सभी सीखेंगे. वहीं बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों पर हर पल नजर भी रख पाएंगे. अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन इस स्कूल में करवाना चाहते हैं, तो यह स्कूल हरिद्वार के शिवालिक नगर J- 219 में स्थित है, जहां पर एडमिशन ऑफलाइन हो रहे हैं.

Tags: Haridwar news, Uttarakhand news