अल्मोड़ा में बदलता मौसम बना बच्चों की सेहतका दुश्मन,वायरल संक्रमण तेजी से फैला
Last Updated:
अल्मोड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष पंत ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से बच्चों में सर्दी जुखाम, बुखार के साथ डायरिया जैसे लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं. इसके अलावा बच्चों में टाइफाइड और पीलिया जैसे लक्षण …और पढ़ें
जिला अस्पताल अल्मोड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष पंत ने बताया कि उनकी ओपीडी में वायरल संक्रमण से संबंधित बच्चे अस्पताल में आ रहे हैं. जिसमें सर्दी जुकाम, बुखार, गले दर्द, एलर्जी और पेट में इन्फेक्शन जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं. यह संक्रमण एक से दूसरे में काफी तेजी फैलता है. दरअसल छोटे बच्चे खानपान में थोड़ी बहुत लापरवाही करते हैं जिस वजह से उन्हें वायरस संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है इसके लिए बच्चों को बदलते मौसम में ठंडी चीजों का सेवन नहीं करना है हो सके तो बच्चों को पानी उबालकर ही पीना चाहिए. इसके अलावा बारिश के समय में बच्चों को भीगने भी नहीं चाहिए क्योंकि बदलते मौसम की वजह से बच्चों में इसका असर काफी तेजी से देखने को मिलता है.
डॉक्टर ने की लोगों से अपील
डॉ मनीष पंत ने अभिभावकों से अपील की है कि अगर आपके बच्चों को सर्दी-जुखाम, बुखार और वायरल संक्रमण जैसे लक्षण होते हैं तो आप अपने बच्चों को एक-दो दिन स्कूल ना भेजें, क्योंकि यह संक्रमण एक बच्चे से दूसरे बच्चों में फैला है जिस वजह से अन्य बच्चे भी इसकी चपेट में आते हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया उनकी रोजाना ओपीडी में 40 से 50 बच्चे वायरस से संक्रमित आ रहे हैं. वर्तमान में डायरिया, पीलिया और टाइफाइड के मरीज कम है पर रोजाना एक दो मरीज आ ही जाते हैं.