इसी महीने शुरू होगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, नोट करें 10वीं और 12वीं का शेड्यूल
नई दिल्ली (Uttarakhand Board Exam 2024). भारत में 70 से ज्यादा एजुकेशन बोर्ड हैं. इनमें से ज्यादातर ने साल 2024 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. अधिकतर बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मई के बीच में आयोजित करते हैं. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 का पूरा टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन यानी यूबीएसई ने 10वीं और 12वीं का पूरा शेड्यूल काफी समय पहले ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था. इस शेड्यूल के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फरवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 की तैयारी कर रहे सभी स्टूडेंट्स को 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2024 देखकर ही अपनी तैयारी करनी चाहिए.
Uttarakhand Board Exam 2024: शेड्यूल चेक करके पहुंचें एग्जाम सेंटर
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 देने वाले स्टूडेंट्स को शेड्यूल में सभी विषयों के साथ एग्जाम की टाइमिंग भी चेक कर लेनी चाहिए (UK Board Exam 2024). दरअसल, बोर्ड ने विषय के हिसाब से परीक्षा का समय अलग-अलग तय किया है. कहीं ऐसा न हो कि आपको सही टाइम न पता हो और आप उत्तराखंड परीक्षा केंद्र पहुंचकर परेशान हो जाएं.
Uttarakhand Board Exam 2024: 27 फरवरी से होगी परीक्षा
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी (UK Board 10 12 Exam 2024). वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी. उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर चेक करते रहें.
UK 10th Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं की डेटशीट
27 फरवरी 2024 – हिंदुस्तानी म्यूजिक (मेलोडिक)/ टाइपिंग (इंग्लिश या हिंदी)
28 फरवरी 2024 – हिंदी
1 मार्च 2024 – साइंस
2 मार्च 2024 – हिंदुस्तानी म्यूजिक (वोकल), हिंदुस्तानी म्यूजिक (परकसन)
4 मार्च – होम साइंस
5 मार्च – उर्दू
6 मार्च – मैथ
9 मार्च – इंग्लिश
12 मार्च – इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रंजन कला
13 मार्च – संस्कृत
14 मार्च – बंगाली, पंजाबी
15 मार्च – सोशल साइंस
16 मार्च – आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर मल्टीस्किलिंग, प्लंबर, बिजनेस एलिमेंट, लेजर एकाउंट एंड एकाउंटेंसी, एग्रीकल्चर.
UK 12th Board Exam 2024: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की डेटशीट
27 फरवरी – हिंदी
28 फरवरी – हिंदुस्तानी म्यूजिक
29 फरवरी – भूगोल, जियोलॉजी, एकाउंटेंसी
1 मार्च – उर्दू
2 मार्च – इतिहास, लाइफ साइंस, बिजनेस स्टडीज
4 मार्च – मैथ
5 मार्च – राजनीति विज्ञान
6 मार्च – ड्रॉइंग एंड पेंटिंग
7 मार्च – साइकोलॉजी, पेडगॉजी, फिजिक्स
9 मार्च – होम साइंस
11 मार्च – इंग्लिश
13 मार्च – संस्कृत
14 मार्च – केमिस्ट्री
16 मार्च – सोशल साइंस.
ये भी पढ़ें:
बोर्ड परीक्षा से पहले नोट करें काम की बात, 1 भी गलती हुई तो कटेंगे नंबर
1 गलती और बर्बाद होगा पूरा साल, यहां परीक्षा देने से पहले नोट करें जरूरी बातें
.
Tags: Board exams, Uttarakhand Board, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : February 3, 2024, 11:46 IST