हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि ईमानदारी से इंसान की एक अलग पहचान होती है. हमेशा ईमानदार बने रहना चाहिए. स्कूल हो या कॉलेज या फिर कार्यालय, हर जगह अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए. इससे हमारा सम्मान बढ़ता है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के अनुसार, बेंगलुरू की एक महिला ने ऑटोरिक्शा में अपने Airpods भूल गई. देखा जाए तो बाज़ार में इस गैजेट की कीमत 12-14 हज़ार रुपये तक है. सबसे अच्छी बाच रही कि ऑटोवाले ने महिला का पता खोजा और उसे वापस कर दिया.
यह भी पढ़ें
देखें पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शिदिका ने एक कहानी साझा की. इस कहानी में उन्होंने लिखा कि ऑटो में सफ़र के दौरान वो एयरपॉड भूल चुकी थी. ऐसे में ऑटोवाले ने ईमानदारी से उन्हें वापस कर दिया. पोस्ट में देखा जा सकता है कि कैसे शिदिका अपनी कहानी बता रही हैं. शिदिका ने लिखा, ‘ऑटो में सफ़र करने के दौरान मैं अपने Airpods भूल गई. जिस ऑटोरिक्शा चालक ने मुझे WeWork के बाहर छोड़ा था, आधे घंटे बाद वो वहां पहुंचा. सिक्योरिटी को मेरे Airpods लौटाए.’
@shidika_ubr नाम के यूज़र आईडी से शिदिका ने शेयर किया है. इस पोस्ट पर कई लोगों के लाइक्स और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- वाकई में बहुत ही प्यारा कंटेंट है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इससे सुंदर और ईमानदार मैंने कभी नहीं देखा.
देखें वीडियो- दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में आए नज़र
Featured Video Of The Day
श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी की साकेत कोर्ट में पेशी, पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग