उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरी डेटशीट


Uttarakhand Board UBSE Exam 2024 Date Sheet: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की डेटशीट जारी कर दी है. जो भी छात्र उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा 27 फरवरी, 2024 से शुरू होंगी और 16 मार्च, 2024 को समाप्त होगी.

कक्षा 10 के अधिकांश पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे. वहीं हिंदुस्तानी संगीत सहित कुछ और पेपर को छोड़कर, जो दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किए जाएंगे. कक्षा 12वीं के सभी पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://ubse.uk.gov.in/ के जरिए भी डेटशीट देख सकते हैं.

Uttarakhand Board UBSE 10th Exam 2024 की डेटशीट
हिंदुस्तानी संगीत- 27 फ़रवरी 2024
हिंदी- 28 फ़रवरी 2024
साइंस- 1 मार्च 2024
हिंदुस्तानी संगीत- 2 मार्च 2024
होम साइंस- 4 मार्च 2024
उर्दू- 5 मार्च 2024
अंक शास्त्र- 6 मार्च 2024
अंग्रेज़ी- 9 मार्च 2024
सूचान प्रौद्योगिकी- 12 मार्च 2024
एलीमेंट्री ड्रॉइंग- 13 मार्च 2024
संस्कृत- 14 मार्च 2024
रिटेल- 15 मार्च 2024
बिजनेस- 16 मार्च 2024

UBSE 12th Exam 2024 की डेटशीट
हिंदी- 27 फ़रवरी 2024
हिंदुस्तानी संगीत- 28 फ़रवरी 2024
भूगोल, भूविज्ञान, लेखाशास्त्र- 29 फरवरी 2024
उर्दू- 1 मार्च 2024
इतिहास, जीवन विज्ञान, बिजनेस स्टडी- 2 मार्च 2024
अंक शास्त्र- 4 मार्च 2024
राजनीति विज्ञान- 5 मार्च 2024
चित्रांकन और रंगाई- 6 मार्च 2024
मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भौतिकी- 7 मार्च 2024
होम साइंस- 9 मार्च 2024
अंग्रेज़ी- 11 मार्च 2024
संस्कृत- 13 मार्च 2024
केमेस्ट्री- 14 मार्च 2024
सोशल साइंस- 16 मार्च 2024

ये भी पढ़ें…
DU, JNU, BHU, BBAU प्रवेश परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती की रिजर्व लिस्ट जारी, ये रहा चेक करने का Direct Link

Tags: Board result, Uttarakhand Board