उत्तराखंड में कब से लागू होगा UCC? सीएम धामी ने कर दिया ऐलान, बता दी तारीख


देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने नवंबर में होने वाले राज्य स्थापना दिवस से पहले समान नगारिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 9 नवंबर के राज्य स्थापना दिवस से पूर्व यूसीसी को लागू करने का लक्ष्य तय किया है.

उन्होंने कहा कि इसका मसौदा भी सार्वजनिक कर दिया गया है. हाल में यूसीसी की नियमावली और क्रियान्वयन समिति ने यूसीसी की चार खंडों की रिपोर्ट को वेबसाइट पर अपलोड किया था ताकि आमजन को जानकारी हासिल हो सके. फरवरी 2024 में बुलाए गए उत्तराखंड विधानसभा के एक विशेष सत्र में दो दिनों तक चली लंबी चर्चा के बाद यूसीसी विधेयक पारित हुआ था. राज्यपाल के बाद मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी उसे मंजूरी दे दी थी. आजाद भारत के इतिहास में ऐसा कानून बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है.

विकास को 7 बार किस सांप ने काटा? सामने आई सच्चाई, अफसरों ने सुलझाई सच और झूठ की पहेली

धामी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य में एक बड़ा तबका लगातार भ्रम, झूठ, अफवाह फैलाने की साजिश में लगा रहता है. उन्होंने कहा कि चाहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण की बात हो या यात्रा मार्ग को लेकर भ्रम फैलाने की साजिश हो या धार्मिक स्थलों एवं परंपराओं पर झूठा विवाद खड़ा करने के कुत्सित प्रयास हों, यह अपनी साजिशें करता रहता है. हालांकि, उन्होंने कहा, ‘हमें शेर की खाल में बैठे ऐसे तमाम लोगों के प्रयासों को असफल बनाना है.’

उहोंने 2047 तक विकसित भारत के साथ इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न को साकार करने के लिए सबसे नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करने को कहा. प्रदेश भाजपा की विस्तारित कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री धामी के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताने और प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार देश की कमान संभालने पर आभार प्रस्ताव पास किया गया, साथ ही निर्वाचित लोकसभा सांसदों एवं चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ‘बूथों’ का सम्मान किया गया. बैठक में कठुआ के शहीद जवानों एवं केदारनाथ की दिवंगत भाजपा विधायक शैलारानी रावत के लिए शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया.

बहन के साथ स्कूल गया भाई, छुट्टी के बाद घर पहुंची लड़की, मां ने पूछा- बेटा कहां रह गया, जवाब सुन छूटे पसीने

इससे पहले, कार्यसमिति में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के झूठ और प्रपंच पर करारा प्रहार किया. उन्होंने तंज कसा कि यह पहला चुनाव है जहां जीतने वाले के साथ ही हारने वाला भी खुश है. उन्होंने कहा कि न जाने कांग्रेस का कौन सा गणित है कि वह 290 सीट वाली एनडीए की सरकार को अल्पमत की मानती है जबकि खुद 99 सीट लाकर जीतने का जश्न मना रही है.

Tags: Dehradun news, Uttarakhand news