Latest Career News: उत्तराखंड में नकल पर लगेगी नकेल, जानें किस पर लगेगी 10 सालों की रोक


नई दिल्ली (Latest Career News). इन दिनों पेपर लीक मामलों में काफी इजाफा हुआ है (Paper Leak News). हाल ही में उत्तराखंड में पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने नकल रोकने के खिलाफ कानून लागू करने की तैयारी कर ली है. इससे राज्य में सख्ती बढ़ेगी.

उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने पेपर लीक और नकल की घटनाओं को रोकने के संबंध में नई जानकारी जारी की है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने चेतावनी जारी कर कहा है कि जो भी उम्मीदवार राज्य की भर्ती परीक्षाओं में चीटिंग करते हुए पाए जाएंगे (Recruitment Exam), उन्हें 10 सालों तक किसी भी सरकारी परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा.

कानून से आएगी सख्ती
राज्य CMO के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थियों को 10 साल तक किसी भी भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा (Recruitment Exam). सरकार नकल विरोधी कानून में यह प्रावधान लाने जा रही है. पिछले कुछ महीनों में राज्य में पेपर लीक के कई मामले सामने आने से सरकार को काफी मुसीबत झेलनी पड़ी है. सख्त कानून बन जाने सेे अभ्यर्थियों में डर बनेगा और वे चीटिंग करने से बचेंगे.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • Joshimath Crisis: जोशीमठ में धंस रहे इलाकों से निकाले गए 38 और परिवार, ठंड से निपटने को किए गए खास इंतजाम


  • उत्तराखंड के लाल का कमाल, थाईलैंड में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य की तरफ से होंगे इकलौते मुक्केबाज


  • Dehradun news: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम के जरिए करें निवेश, मिलेगा जबरदस्त फायदा


  • Joshimath Sinking: जोशीमठ-औली रोपवे पर बढ़ा खतरा, 6 फीट गहरी दरारें आईं


  • Joshimath Crisis: नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की तैयारी, राहत-बचाव के साथ पुनर्वास की चुनौती


  • Dehradun News: घर के कूड़े और प्लास्टिक की बोतलों से सजा देहरादून, खूबसूरती देख आप भी करेंगे तारीफ


  • Dehradun News: बनना है स्वच्छता चैंपियन तो नगर निगम को बताइए अपनी कहानी, आपका होगा सम्मान


  • Winter Vacation Updates : क्या कल से खुलेंगे स्कूल ? यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत 8 राज्यों का अपडेट जानें


  • कुमाऊंनी परिधान बना सुहागिनों का फैशन, जानिए क्या है पिछौड़ा


  • Dehradun News: मिनटों में वैक्सीन देहरादून से उत्तरकाशी पहुंची, जानिए ड्रोन का कमाल

उत्तराखंड

पटवारी भर्ती परीक्षा से लिया सबक
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पिछले हफ्ते पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था (Patwari Bharti 2023). इस भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. इसके बाद सरकार ने नकल रोकने के लिए नकल विरोधी कानून बनाने का फैसला लिया है (Cheating Rule). इस कानून के तहत दोषी के लिए उम्रकैद की सजा तक का प्रावधान रखा जाएगा (UKPSC Patwari). राज्य के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधु ने इसकी जानकारी दी है.

ये भी पढ़ें:
बोर्ड परीक्षा से पहले सुधार लें ये आदतें, भारी पड़ सकती हैं कुछ गलतियां
क्या आप 12वीं के साथ CUET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं? दिमाग में फिट कर लें ये टिप्स

Tags: Pushkar Singh Dhami, Recruitment, Uttarakhand news, उत्तराखंड