उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा मदरसों का सर्वे, लागू होगा मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम, कांग्रेस के मुस्लिम विधायकों ने उठाया सवाल


हाइलाइट्स

राज्य सरकार प्रदेश में मदरसों की स्थिति जानने को लेकर जल्द ही सर्वे का काम शुरू कराएगी.
इसके तहत मदरसों के नाम पर कहां क्या चल रहा है इसकी जांच की जाएगी.
मदरसों को लेकर सरकार का नया प्लान कांग्रेस नेताओं के गले नहीं उतर रहा है.

देहरादून. उत्तराखंड में जल्द मदरसों का सर्वे शुरू होगा. दरअसल राज्य सरकार प्रदेश में मदरसों की स्थिति जानने को लेकर जल्द ही सर्वे का काम शुरू कराएगी. इसके तहत मदरसों के नाम पर कहां क्या चल रहा है इसकी जांच की जाएगी. वहीं मदरसों को स्कूलों की तरह चलाने का भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है. हालांकि मदरसों को लेकर सरकार का नया प्लान कांग्रेस नेताओं के गले नहीं उतर रहा है.

बता दें, देवभूमि में एक हजार से ज्यादा मदरसे चल रहे हैं. लेकिन, मदरसों में धार्मिक शिक्षा के नाम पर, क्या चल रहा है ? इसके सर्वे की तैयारी हो चुकी है, सरकार की हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा.
उत्तराखंड में इस वक्त 419 मदरसे मदरसा बोर्ड चला रहा है, 103 मदरसे वक्फ बोर्ड के हैं और करीब 500 मदरसे प्राइवेट हैं.

मदरसों में एजुकेशन सिस्टम सुधारने की है सरकार की योजना 

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • उत्तराखंड में धर्मांतरण पर होगी कड़ी सजा, कानून उत्तर प्रदेश से भी होगा सख्त, सरकार ने विधानसभा में रखा विधेयक


  • दोस्तों ने हमलाकर आंखों में मारी गोली, 3 बार सुसाइड की कोशिश, पर नहीं मानी हार; मिसाल है इस शख्स की कहानी


  • नैनीताल की अनोखी झील, साल में सिर्फ 4 महीने दिखती है, फिर हो जाती है गायब! जानें वजह


  • उत्तराखंड विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामला: अब माननीयों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका


  • Dehradun: दून अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार अब रात गुजारने के लिए नहीं भटकेंगे इधर-उधर, जानें क्‍यों?


  • Bharat Jodo Yatra : महाकाल के दरबार में राहुल ने किया साष्टांग दण्डवत प्रणाम, दिन में नेताओं संग किया डांस, Video


  • देहरादून में एक ही छत के नीचे लीजिए पहाड़ी से लेकर विदेशी पकवानों का स्वाद, जानिए कहां है दून फूड कोर्ट


  • उत्तराखंड: कांग्रेस नेताओं पर कब्रिस्तान की जमीन कब्जाने का आरोप, जानें पूरा मामला


  • उत्तराखंड पुलिस 588 कुख्यात अपराधियों की प्रॉपर्टी अटैच करेगी, 2 महीने तक चलेगा अभियान


  • Dehradun: 60 हजार रुपये वसूलने के लिए क्लासमेट्स ने छात्र को कपड़े उतार कर पीटा, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल


  • Bharat Jodo Yatra : महाकाल की नगरी से रवाना हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, स्वरा भास्कर भी शामिल

उत्तराखंड

ऐसे में इस सर्वे के साथ सरकार का प्लान मदरसों में एजुकेशन सिस्टम सुधारने का भी है. ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चों को भी स्कूल जैसा माहौल मिल सके. इतना ही  नहीं सरकार का प्लान बच्चों को कंप्यूटर थमाने से लेकर एनसीसी और स्काउट से जोड़ने का भी है. सूत्रों का दावा है कि नए फैसले से सरकार, मदरसों की आड़ में चलने वाली कट्टर पंथ की दुकान बंद करना चाहती है.  उत्तराखंड में ज्यादातर मदरसे मैदानी इलाकों में है, जहां मुस्लिम आबादी भी ज्यादा है और बॉर्डर यूपी से लगता है. ऐसे में सरकार की कोशिश, सर्वे के जरिए अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की है, ताकि देवभूमि में कट्टरपंथी सोच ना पनपे.

कांग्रेस के मुस्लिम विधायक को नहीं पसंद आ रहा है नया प्लान 

लेकिन, मदरसों को एडवांस बनाने का प्लान कांग्रेस के मुस्लिम विधायक के समझ नहीं आ रहा है और वे इस प्लान को गलत बता रहे हैं. अभी मदरसों के सर्वे की सिर्फ तैयारी हुई है, मदरसों को स्कूल जैसे बनाने के प्लान पर काम शुरू हुआ है, पर दोनों बातों ने उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं को बैचेन कर दिया है. हरिद्वार, उद्मसिंह नगर जैसे जिलों में, राजनीति करने वाले नेताओं की टेंशन बढ़ गई है कि आखिर मदरसों के नाम पर बीजेपी की सियासत का जवाब कैसे दिया जाए.

Tags: Dehradun news, Education system, Uttarakhand news