उत्तराखंड: सरकारी शिक्षक के दूसरी गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, सरकार ने चेताया
हाइलाइट्स
पेपर लीक में एक शिक्षक की मिली संलिप्तता
फिजिकल के शिक्षक तनुज को किया गया सस्पेंड
देहरादून: उत्तराखंड में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एक टीचर की संलिप्तता के बाद अब शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है. शिक्षा विभाग ऐसे टीचर्स का एनालाइसिस करने में जुटा है, जो इस तरह के मामलों में संलिप्त रहते हैं. शिक्षा विभाग शिक्षकों के बारे में जानकारियां एकत्रित कर रहा कि कहीं वो अपने मैनपॉवर के इस्तेमाल में कोई चूक तो नहीं कर रहे हैं.
दरअसल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामलें में उत्तरकाशी के मोरी के एक शिक्षक की संलिप्तता पाई गई है. यहां नैटवाड़ इंटर कॉलेज के फिजिकल के टीचर तनुज शर्मा की संलिप्ता पाये जाने के बाद उन पर संस्पेशन की कार्रवाई कर दी गई. लेकिन अब शिक्षा विभाग में इस बात की बहस तेज हो गई है कि कहीं जो टीचर्स स्टूडेन्ट्स का भविष्य बना सकते हैं वो दूसरी एक्टिविटी में तो शामिल नहीं है. इसको लेकर शिक्षा विभाग अब शिक्षकों पर निगरानी रखने की तैयारी में जुटा है.
गलत एक्टिविटी में पाए गए तो होगी कार्रवाई
पूरे मामले में डीजी एजुकेशन बंसीधर तिवारी का कहना है कि भले ही स्कूल के साथ शिक्षकों का निजी जीवन भी होता है, लेकिन सरकारी सेवा में रहते हुए अगर कोई भी शिक्षक, कर्मचारी किसी दूसरी एक्टिविटी (गतिविधि) में पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी.
इस मामले में शिक्षक यूनियन का कहना है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि टीचर के काम का डिस्ट्रिब्यूशन ठीक नहीं है. प्रशासनिक और एकेडमिक( शैक्षिक) काम का बंटवारा ठीक से नहीं किया जा रहा है. कुछ शिक्षक कर्मचारी खाली बैठे रहते हैं, तो कुछ पर काम का भार ज्यादा होता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: CM Pushkar Dhami, Dehradun news, Education Department, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : August 17, 2022, 19:35 IST