एक विधायक जो अपने खर्चे पर हर साल 80 से 100 छात्रों को कराते हैं भारत दर्शन, जानें इस बार कब शुरू होगी यात्रा
कमल किशोर पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल : राजनीति में लीग से हटकर काम कर रहे देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी अपनी अनूठी पहल के लिए चर्चाओं में है. साथ ही उनकी यह पहल अन्य विधायकों व जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल भी बनी है. दरअसल देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी खुद के खर्चे पर छात्रों को भारत भ्रमण कराते हैं.
विनोद कंडारी प्रतिवर्ष 10वीं में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को भारत दर्शन के लिए ले जाते हैं, इस दौरान वें देश के बड़े संस्थानों, कॉलेजों में भी छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण कराते हैं जिससे कि छात्र अपने भविष्य को निर्धारित कर सके व किताबी ज्ञान से हटकर बाहरी दुनिया से भसी रूबरू हो सके.
कई सालों से छात्रों को करा रहे भारत दर्शन
विनोद कंडारी बताते हैं कि वे कई सालों से अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के हाईस्कूल के मेधावी बच्चों को भारत दर्शन कराते हैं, छात्रों को भारत दर्शन कराने का मुख्य उद्वेश्य छात्रों के अंदर अपने करियर को लेकर जागरूकता पैदा करना है व देश के विभिन्न उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण कराना है, जिससे कि छात्र इन संस्थानों में प्रवेश का मन बनाये व इसके लिए कड़ी मेहनत करे.
प्रतिवर्ष 80 से 100 छात्रों पर करते हैं खर्च
विधायक विनोद कंडारी बताते हैं कि उनके द्वारा प्रतिवर्ष 80 से 100 छात्रों को निजी खर्च पर भारत दर्शन कराया जाता है, इसमें छात्रों के साथ शिक्षा विभाग से शिक्षक भी शामिल रहते हैं. कहा कि कोरोना काल के दौरान वें छात्रों को भारत दर्शन नहीं करा पाये थे, लेकिन 2022 में दोबारा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी इस मुहिम को जारी रखा, इस साल सितंबर माह में भी छात्रों को भारत दर्शन के लिए ले जाया जायेगा
इस बार 24 सितंबर से शुरू होगा भारत दर्शन कार्यक्रम
विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि इस बार 24 सितंबर 2023 से देवप्रयाग विधानसभा के टॉपर छात्रों का भारत दर्शन कार्यक्रम शुरू होगा, इसमें छात्रों, शिक्षकों वाहन चालकों समेत लगभग 100 लोग शामिल रहेंगे. बताया कि वें खुद टीम को लीड करेंगे व जिन-जिन जगह छात्रों का जाने का तय है वहॉ कि व्यवस्थाओं का जायजा स्वयं लेंगे, जिससे कि छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
टॉपरों को नये संसद भवन भी ले जायेंगे
कहा कि इस बार के जो टॉपर छात्र हैं उन्हें दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों, आईआईटी समेत अन्य संस्थानों के अलावा नये बने संसद भवन का भी भ्रमण कराया जायेगा. कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में उत्साह रहता है, और जो छात्र घूमने जाते हैं उन्हें देखकर अन्य छात्र भी परीक्षा में टॉप करने का प्रयास करते हैं ताकि वें भी भारत दर्शन कार्यक्रम में जा सके. वहीं उन्होंने बताया कि इस ब
.
Tags: Local18, Pauri Garhwal News, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : July 29, 2023, 18:01 IST