कमाल के संत हैं भाई! फर्राटेदार इंग्लिश के साथ देशी विदेशी लोगों को बनाते हैं ‘मुर्गा’
रिपोर्ट- ओम प्रयास
ऋषिकेश. हरिद्वार एक धर्म नगरी और तीर्थ नगरी है, जहां हजारों की तादात में साधु-संत मंदिरों, आश्रमों और अखाड़ों में निवास करते हैं. इसी प्रकार धर्मनगरी हरिद्वार से सटे योग नगरी ऋषिकेश में भी कई साधु संत रहते हैं. इनमें से कई बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. इनके कायल देशी लोगों के अलावा विदेशी भी हैं. ऐसे ही एक संत ऋषिकेश में भी रहते हैं, जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए अब तक कई विदेशियों को मुर्गा बना चुके हैं.
स्कूलों में छात्रों को मुर्गा बनते हुए बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन कभी एक संत के द्वारा विदेशियों को मुर्गा बनाते हुए नहीं सुना होगा. योग नगरी ऋषिकेश के योगी चंद्रकांत ने कई बार विदेशियों को मुर्गा बनाया हैं. इतना ही नहीं उन्होंने विदेशियों को उनके देश में जाकर भी कई बार मुर्गा बनाया है.
योग नगरी ऋषिकेश के संत योगी चंद्रकांत विदेशियों को मुर्गा उनके फायदे के लिए बनाते हैं. हम ऐसा इसीलिए कह रहे है की योगी चंद्रकांत देश -विदेश में रहने वाले लोगों को योग सिखाते हैं. मुर्गा बनना कोई सजा नहीं बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने का महत्वपूर्ण आसन है, जिसे करने से बहुत से फायदे होते हैं. मुर्गासन करने से आंखो की रोशनी बढ़ती है तो पूरे शरीर में रक्त संचार से बीमारियां शरीर के दूर रहती हैं. वही योग के इस आसन से वायु निष्कासन भी होता है जिससे शरीर में वायु का संचार होने से शरीर स्वस्थ रहता है.
योग नगरी ऋषिकेश के संत योगी चंद्रकांत भारतीय लोगों के साथ विदेशियों को काफी समय से योग सीखा रहे हैं. योगी चंद्रकांत मूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं, जो योग के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. योगी अब तक कई विदेशी यात्रा कर चुके हैं. जिसमें वह विदेशों में जाकर विदेशियों को योग सीखा चुके हैं. वही योगी चंद्रकांत हरिद्वार और ऋषिकेश के एकमात्र संत ऐसे हैं जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं. कारण है की उनके ज्यादातर अनुयाई विदेशी हैं. योगी चंद्रकांत ऋषिकेश में जल्द ही योग के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करने करने जा रहे हैं. वह यहां 2023 तक अपना योग स्कूल की शुरुआत करने जा रहे हैं. ऋषिकेश योग नगरी के रूप में पूरे संसार में विख्यात हैं. आदि अनादि काल में ऋषि मुनि ऋषिकेश में ही तपस्या किया करते थे, जिस कारण ऋषिकेश को तपस्थली भी कहते हैं. कहा जाता हैं कि ऋषिकेश में योग करने का अपना ही महत्व हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Haridwar news, Rishikesh news, Uttarakhand news, Yoga
FIRST PUBLISHED : December 27, 2022, 17:23 IST