कर्नाटक पुलिस में 387 सिविल कांस्टेबल के पदों पर वैकेंस, पढ़ें डिटेल्स

कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने 387 सिविल कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट rec21.ksp-online.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 6 सितंबर 2021 है और शुल्क भुगतान 8 सितंबर 2021 तक किया जा सकता है.
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा फिजिकल एबिलिटी टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वे केएसपी पुलिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

केएसपी पुलिस भर्ती 2021 महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख -19 अगस्त  2021
  • आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि-  6 सितंबर 2021
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि – 8 सितंबर  2021
  • परीक्षा की तिथि-  जल्द घोषित की जाएगी

केएसपी पुलिस भर्ती 2021 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आयु सीमा-उम्मीदवारों की आयु 19 वर्ष से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 19 वर्ष से 33 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है.
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन-उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीयूसी II या कक्षा 12 परीक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए.

ये भी पढ़ें

महामारी में अनाथ हुए बच्चों को उनके पहले वाले स्कूल में ही मिलेगी फ्री एजुकेशन- DoE

NEET PG 2021: नीट पीजी 2021 रजिस्ट्रेशन और करेक्शन विंडो की डेडलाइन 25 अगस्त तक बढ़ी

.