किताबों से ही आता है ज्ञान! इसलिए मुफ्त बांटता हूं….देहरादून के लेखक की अनोखी पहल, ऐसे करें संपर्क


अरशद खान/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लेखक और शिक्षक राजीव मगन ठाकुर किताबों की अहमियत और उसके ज्ञान को बचाने के लिए विद्यार्थियों को मुफ्त किताबें बांट रहे हैं. इसी के साथ वह बच्चों को मुफ्त पढ़ाई भी कराते हैं. उनका उद्देश्य है कि आज के डिजिटल युग में किताबों का अस्तित्व खोना नहीं चाहिए. किताबें महंगी होती हैं और मोल लेनी पड़ती हैं. इसलिए ज्यादातर स्टूडेंट इंटरनेट का सहारा लेकर पढ़ाई करने की सोचते हैं.

लेकिन उनका ज्ञान दुरुस्त किताबों से ही होता है, इसलिए वह बच्चों को मुफ्त किताबें देते हैं और जरूरत अनुसार उनकी मुफ्त पढ़ाई भी कराते हैं. ताकि कोई भी व्यक्ति अशिक्षित ना रहे सभी को शिक्षा मिले.
लोकल 18 से बातचीत करते हुए लेखक राजीव मगन बताते हैं कि वह देहरादून हाथी बड़कला के रहने वाले हैं. उन्होंने युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर किताबें भी लिखी हैं.

वह कहते हैं कि आज का युवा जितनी तेजी से डिजिटल युग की ओर बढ़ रहा उससे कहीं न कहीं उन्हें समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में उनकी तरफ से यह प्रयास किया जा रहा है कि पढ़ाई में रुचि रखने वाले युवाओं को मुफ्त किताबें दी जाएं. उन्होंने कहा किताबें ज्ञान अर्जित करने का प्राकृतिक तरीका है. किताबों से पढ़ा गया बच्चों को हमेशा याद रहता है. इसलिए बच्चों को किताबों के माध्यम से अपना ज्ञान दुरुस्त करना चाहिए.

 मुफ्त किताबें और फ्री इंग्लिश टीचिंग
राजीव मगन बताते हैं कि उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में शिक्षा तो है, लेकिन गुणवत्ता परक शिक्षा और जिस प्रकार से अंग्रेजी का ज्ञान आज के युग में हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है. उसमें कहीं ना कहीं पहाड़ का युवा कमजोर है. इसलिए वह उत्तराखंड के कोने-कोने से आने वाले विद्यार्थियों को अंग्रेजी की फ्री पढ़ाई कराते हैं. साथी ही जरूरत के अनुसार उन्हें मुफ्त किताबें भी देते हैं, ताकि उत्तराखंड के युवा अंग्रेजी सीख सकें और मॉडर्न जमाने के विद्यार्थियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकें.

मुफ्त किताबों के लिए करें संपर्क
यदि किसी भी विद्यार्थी को मुफ्त किताबें फिर चाहे वह हिंदी की हो या फिर अंग्रेजी की का लाभ लेना है. तो वह राजीव मगन की हाथी बड़कला, नियर पोस्ट ऑफिस अमर सेवा लाइब्रेरी पहुंचे. जिसे वह ज्ञानशाला के नाम से चला रहे हैं या वहां संपर्क करे. यहां पर विद्यार्थियों को मुफ्त अंग्रेजी की पढ़ाई भी कराई जाती है.

Tags: Dehradun news, Education, Local18, Uttarakhand news