क्या है फिट उत्तराखंड मिशन? ईट राइट, बी फिट से भी बदलेगी सूरत; जानें पूरा प्लान…


Last Updated:

Fit Uttarakhand: अभियान के तहत ‘ईट राइट, बी फिट’ पहल चलाई जाएगी, जिसमें चीनी, नमक और तेल के सीमित उपयोग का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा. CM धामी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच…और पढ़ें

X

फिट उत्तराखंड मिशन से स्वस्थ बनेगा राज्य

हाइलाइट्स

  • फिट उत्तराखंड अभियान शुरू किया गया.
  • ईट राइट, बी फिट पहल चलाई जाएगी.
  • खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया जाएगा.

देहरादून : उत्तराखंड में अब फिटनेस को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘फिट उत्तराखंड अभियान’ को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. इसके तहत खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग मिलकर 15 दिनों के भीतर पूरा एक्शन प्लान तैयार करेंगे. अभियान को राज्य और जिला स्तर पर हर महीने बड़े लेवल पर संचालित किया जाएगा.

‘फिट उत्तराखंड मिशन’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किया गया एक विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है. इसके तहत स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और ग्राम स्तर तक फिटनेस कार्यक्रम चलाए जाएंगे. स्कूलों और कॉलेजों में नियमित स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को सही पोषण और व्यायाम के प्रति जागरूक किया जा सके.

खानपान में सुधार पर जोर
अभियान के तहत ‘ईट राइट, बी फिट’ पहल चलाई जाएगी, जिसमें चीनी, नमक और तेल के सीमित उपयोग का संदेश आम जनता तक पहुंचाया जाएगा. मुख्यमंत्री ने इस अभियान को राज्य के रजत जयंती कार्यक्रमों में शामिल करने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें. खेल विभाग की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि राज्य में बने खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का नियमित उपयोग किया जाए. स्थानीय युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए सतत स्पोर्ट्स ईकोसिस्टम विकसित किया जाएगा. राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने पर जोर दे रही है.

उत्तराखंड में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार
राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 28 बहुद्देश्यीय हॉल, 52 स्टेडियम, 155 प्लेग्राउंड, 1 शूटिंग रेंज, 5 एथलेटिक ट्रैक, 1 माउंटेनियरिंग सेंटर, 1 लॉन बॉल ग्राउंड, 5 एस्ट्रो टर्फ्स, 1 वेलोड्रोम और 1 एडवेंचर ट्रेनिंग संस्थान बनाए गए हैं. सरकार इनका बेहतर उपयोग करने के लिए लीगेसी प्लानिंग कर रही है. अभियान को सफल बनाने के लिए युवा और महिला मंगल दलों को शामिल किया जाएगा और खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है, इसलिए मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाएगा. ‘फिट उत्तराखंड’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक नया फिटनेस मूवमेंट बनने जा रहा है.

homeuttarakhand

क्या है फिट उत्तराखंड मिशन? ईट राइट, बी फिट से भी बदलेगी सूरत;