ग्रहों का महासंयोग! 7 ग्रहों का एक रेखा पर अद्भुत नजारा, आप भी करें दीदार


Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Nainital News: नैनीताल स्थित एस्ट्रोवर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की संस्था है. यह संस्था अपनी एस्ट्रोस्टॉप्स ऑब्जर्वेटरी में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इस कार्यक्रम 25 जनवरी की रात इस घ…और पढ़ें

X

25 जनवरी को ब्रह्माण्ड में दिखेगा सात ग्रहों का अद्भुत नजारा

नैनीताल: अंतरिक्ष में कई खगोलीय घटनाएं समय-समय पर देखने को मिलती हैं, लेकिन कई सालों बाद 25 जनवरी को एक ऐसा मौका आया है, जिसमें 7 ग्रह एक साथ नजर आएंगे. इसे अंतरिक्ष का महाकुंभ भी कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी. इस घटना का दीदार आप उत्तराखंड के नैनीताल से कर सकते हैं.

नैनीताल स्थित एस्ट्रोवर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की संस्था अपनी एस्ट्रोस्टॉप्स ऑब्जर्वेटरी में 3 दिवसीय 24 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें 25 जनवरी की रात इस घटना को लोगों को दिखाया जाएगा. नैनीताल से लगभग 10 किमी की दूरी पर बाल्दियखान में एस्ट्रोवर्स ऑब्जर्वेटरी स्थित है. आप यहां आकर ब्रह्मांड की इस घटना का दीदार कर सकते हैं.

एजुकेशन ऑफिसर ने बताया

एस्ट्रोवर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की एजुकेशन ऑफिसर दीक्षिता ने बताया कि 25 जनवरी को एक खास खगोलीय घटना  ‘प्लेनेटरी अलाइनमेंट’ होने वाली है. इस दिन 7 ग्रह एक साथ दिखने वाले हैं, जिन्हें आप टेलीस्कोप की मदद से एक स्थान से सभी ग्रहों को एकसाथ देख सकते हैं. उन्होंने बताया कि अगर आप भी इस घटना को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो आप हमारी एस्ट्रोस्टॉप्स ऑब्जर्वेटरी में आकर इन सभी ग्रहों का दीदार कर सकते हैं.

कई तरह की एक्टिविटी का मिलेगा मजा

दीक्षिता बताती हैं कि उत्तराखंड के नैनीताल की पहाड़ियों में लाइट प्रदूषण से दूर उनकी कंपनी की ऑब्जर्वेटरी स्थित है. जो नैनीताल के पास बल्दियाखान पर स्थित है. जहां से आप इस खगोलीय घटना को देख सकते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी ऑब्जर्वेटरी में एक्सपर्ट्स आपको इस घटना के बारे में बताएंगे. साथ ही टेलीस्कोप के माध्यम से आप 7 ग्रहों का दीदार करवाएंगे. इसके अलावा आप इन 3 दिनों में स्टार गेजिंग, सोलर ऑब्जर्वेशन, मून ऑब्जर्वेशन, ट्रैकिंग, एस्ट्रो फोटोग्राफी, लाइट पेंटिंग के अलावा अन्य कई तरह की एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं.

ऐसे करें बुकिंग

दीक्षिता बताती हैं कि अगर आप भी इस अनोखी खगोलीय घटना का दीदार करना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोस्टोप्स ऑब्जर्वेटरी में तीन दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं, जिसके लिए आप एस्ट्रोस्टॉप्स की वेबसाइट www.astrostops.com पर जाकर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा आप एस्ट्रोस्टॉप्स के इंस्टाग्राम हैंडल astrostops पर जाकर भी अपनी बुकिंग करवा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि 4500 रूपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से आप अपना स्लॉट बुक करवा सकते हैं. इसके अलावा सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग स्लॉट्स का टैरिफ भी अलग-अलग है. यदि आप एस्ट्रोस्टॉप्स में बिना रुके इस घटना को देखना चाहते हैं तो एक दिन का टैरिफ मात्र 850 रूपए प्रति व्यक्ति हैं.

homeuttarakhand

ग्रहों का महासंयोग! 7 ग्रहों का एक रेखा पर अद्भुत नजारा, आप भी करें दीदार