Uttarakhand News : नैनीताल में कूड़ेदान से भड़की आग की चपेट में आया जंगल, 2 कारें भी जलकर खाक


वीरेंद्र बिष्ट/सौरभ सिंह
नैनीताल/टिहरी. उत्तराखंड में गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाओं के बीच दो दुर्घटनाओं की भी खबर है, जिनमें गुरुवार को आग लगने के चलते काफी नुकसान हुआ. नैनीताल में देर रात शहर के बीच आग लगने से 2 गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं और जंगल भी स्वाहा हो गया. इस घटना के कारणों के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है. उधर, टिहरी में नेशनल हाईवे पर एक मोटरसाइकिल के सड़क पर ही पलट जाने से आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया.

नैनीताल में राजपुरा के पास गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात आग लगने की घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह कूड़ेदान से फैली. शुक्रवार सुबह तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू कर लिया. घटना के एक चश्मदीद शंकर ने न्यूज़18 को बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास एक धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी थी और उसके बाद सबने देखा, तो आग लग चुकी थी. कूड़ेदान से फैली आग जंगल तक पहुंच गई और मौके पर खड़ी दो अल्टो कारें भी इसकी चपेट में आ गईं.

इधर, टिहरी में एनएच 94 पर ताछिला के पास एक दुर्घटना में एक बाइकसवार आग की चपेट में आ गया. सड़क पर बाइक पलटने के बाद जल उठी, तो 23 वर्षीय बाइकसवार घायल हो गया. घायल युवक को नरेंद्र नगर अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

आपके शहर से (नैनीताल)

उत्तराखंड


  • चार धाम में गिरी बर्फ.. पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहाना, नैनीताल पहुंचे हजारों पर्यटक, आज भी कहीं-कहीं बारिश


  • Nainital Park: नैनीताल के इस पार्क को ‘कचरे’ ने बनाया खूबसूरत, देखकर रह जाएंगे दंग


  • कोरोना काल में बदले भवाली सेनेटोरियम के हालात, मरीजों को हुआ ये फायदा


  • Explainer: अक्टूबर तक तैयार होगा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन!


  • नैनीताल आने वाले पर्यटक अब हवा में चलाएंगे साइकिल, खर्च करने होंगे सिर्फ 100 ₹


  • Nainital News: अभिवादन के दौरान शख्स ने अचानक किया पूर्व MLA पर हमला, अफरातफरी मची पर FIR नहीं


  • नैनीताल के इस स्कूल में ‘हैरी पॉटर’ जैसा क्लासरूम, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग


  • नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर, स्कैन कीजिए ये QR कोड और…


  • नैनीताल की इस खास कलम से लिखेंगे तो हैंडराईटिंग मे लग जायेगें चार चांद.


  • Nainital: जमीनों पर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कब्जा! CM दरबार में पहुंचा बड़ा मामला तो मच गई खलबली


  • नैनीताल: खूबसूरती के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है बुरांश का जूस, जानिए इसके फायदे

उत्तराखंड

Tags: Fire, Nainital news, Uttarakhand news