टीचर के साथ ही गजब के मेकअप आर्टिस्ट भी हैं योगेश, रामलीला के किरदारों में फूंक देते हैं जान


हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़.पहाड़ों में इन दोनों रामलीला का जोर है. रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी लोग तन मन धन से अपना सहयोग करते हैं. पर्दे के आगे कलाकार अपना अभिनय दिखाकर जनता को मनोरंजन से तो जोड़ते ही हैं लेकिन असली भूमिका निभाते हैं पर्दे के पीछे रहने वाले लोग, जो इस पूरी रामलीला को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं.

25 सालों से कर रहे हैं मेकअप

आज ऐसे ही शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं जो पिछले 25 सालों से रामलीला में अभिनय करने वाले लोगों का मेकअप कर रहे हैं. हम बात कर रहे हैं योगेश पांडे की जो पेशे से एक शिक्षक हैं और विगत कई दशकों से टकाना की रामलीला से जुड़े हुए हैं. योगेश पूरे मन से रामलीला के किरदार निभाने वाले पात्रों का मेकअप करते हैं जिनके मेकअप के बाद पात्र अभिनय के लिए मैदान में उतरते हैं. योगेश के मेकअप की तारीफ हर कोई करता है क्योंकि रामलीला के किरदारों में जान डालने का काम योगेश बखूबी करते हैं.

योगेश पांडे को पिता से मिली प्रेरणा

योगेश पांडे से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ बचपन से टकाना की रामलीला से जुड़े हैं, और 2003 में उन्होंने पहली बार पात्रों का मेकअप करना शुरू किया जिसमें धीरे-धीरे निपुण होने के बाद आज वह सभी कलाकारों का मेकअप करते हैं. उन्होंने कहा कलाकार तभी कल अपनी प्रदर्शित कर सकता है जब उसका मेकअप उसे पात्र के अनुरूप हो, तभी वह एक कलाकार बनता है जिसे स्टेजhindi पर लोग खूब पसंद करते हैं.

योगेश पांडे के बिना अधूरी है रामलीला

आपने अक्सर महिलाओं को तो मेकअप करते हुए देखा ही होगा लेकिन योगेश पांडे ऐसे व्यक्ति हैं, जो पुरुष होकर मेकअप की विधा से जुड़े हुए हैं. जिनके बिना किसी भी रामलीला के कोई भी पात्र मंचन के लिए नहीं उतरते हैं.

Tags: Hindi news, Local18