दिया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दिया कुमारी ने सवाई मान सिंह इण्डोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे 27 राज्यों के खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई उदयमान खेल प्रतिभा योजना, फिट इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया, विशेष क्षेत्र खेल योजना, ऑलम्पिक पोडियम योजना जैसी कई योजनाओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों का महामंच मिला है।

उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से देश-प्रदेश के होनहार और हुनरमंद युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है और आज युवा खेलों में भविष्य निर्माण के साथ-साथ अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहा है। इस दौरान स्कूल शिक्षा शासन सचिव नवीन जी जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा भारती गोपाल सैनी, राजस्थान राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत, राजस्थान संयोजक क्रीड़ा भारती मेघ सिंह, राजस्थान रग्बी फुटबाल एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेश मिश्रा, राजस्थान प्राथमिक शिक्षा निदेशक काना राम एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र हंस भी मौजूद थे।