दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं, 12वीं के प्री बोर्ड दिसंबर से शुरू, दो पालियों में होगी परीक्षा

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं, 12वीं के प्री बोर्ड दिसंबर से शुरू

नई दिल्ली:

Pre-Board Exams 2022: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं, 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर से शुरू हो रहे हैं. प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सर्कुलर जारी किया है. दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) के अनुसार, दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी. प्री बोर्ड 15 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 28 दिसंबर 2022 तक तक आयोजित की जाएंगी. शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी भी छात्र को परीक्षा समाप्त होने से पहले उत्तर पुस्तिका जमा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और केवल 24 छात्रों को ही एक कक्षा में बैठने की अनुमति होगी.